'क्या मतलब था मेरे पति पर लाठियां बरसाने का, गुंडा है वो-मवाली है', जयंत की पत्नी चारू का वीडियो वायरल

लखनऊ, 11 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में चारू चौधरी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल पूछते नजर आ रही है। चारू चौधरी का यह वीडियो राष्ट्रीय लोकदल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। चारू चौधरी का सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वीडियो 08 फरवरी का बताया जा रहा है।

UP Elections 2022 Jayant Choudhary Wife Charu Choudhary Viral Video

वायरल वीडियो में क्या कहा चारू ने
चारू चौधरी का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें वह कह रही है कि, 'क्या मतलब था मेरे पति पर इतनी लाठियां बरसाने का, गुंडा है वो...मवाली है? क्या गलत किया था जयंत चौधरी ने? ठीक है आप प्रशासन हैं, आप सरकार हैं..आपका मन चाहा तो आपने उन पर लाठियां बरसा दीं। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि उन लाठियों का पूरा हिसाब पश्चिम उत्तर प्रदेश देगा।' तो वहीं, अब चारु चौधरी का ये बयान सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस दौरान चारू चौधरी ने लोगों से आग्रह किया कि राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी गठबंधन के पक्ष में वोट कर नौजवानों और किसानों की सरकार बनाएं।

चुनावी अखाड़े में उतरी चारू
आमतौर पर राजनीति से दूर रहने वाली जयंत चौधरी की पत्नी चारू चौधरी इस बार चुनावी अखाड़े में उतर गई हैं। 08 फरवरी को चारू ने यह जनसभा छपरौली विधानसभा के इलाके में की थी। छपरौली विधानसभा हमेशा से ही रालोद का गढ़ रहा है। देश आजाद होने से पहले 1937 में चौधरी चरण सिंह यहां से पहली बार चुनाव जीते और उसके बाद उनका परिवार और छपरौली एक दूसरे का पर्याय बन गया।

जानिए, जयंत पर कब बरसीं थी लाठिया?
साल 2020 में आरएलडी जयंत चौधरी हाथरस में गैंगरेप पीड़ित के परिवार से मिलने जा रहा थे। उसी समय यूपी पुलिस ने राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज किया था। इस दौरान जयंत चौधरी कुछ टीवी चैनल्स को बयान दे रहे थे, तभी पुलिस ने उन पर भी बल प्रयोग किया। हालांकि रालोद कार्यकर्ताओं ने घेरा बनाकर उन्हें बचा लिया। लाठीचार्ज में रालोद के कई कार्यकर्ता और समर्थक घायल हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+