यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम मौर्य ने दिया नया नारा, बोले- अयोध्या-काशी में...जारी है, अब मथुरा की तैयारी है
यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम मौर्य ने दिया नया नारा, बोले- अयोध्या-काशी में...जारी है, अब मथुरा की तैयारी है
लखनऊ, 01 दिसंबर: उत्तर प्रदेश में हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। भाजपा ने इसकी तैयारी भी कर ली है, जिसके संकेत बुधवार 01 दिसंबर को बीजेपी के नेता व यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिए है। दरअसल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को ट्वीट कर कहा है कि अयोध्या और काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है..अब मथुरा की तैयारी है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के इस ट्वीट से साफ जाहिर हो रहा है कि बीजेपी एक बार फिर अयोध्या-काशी-मथुरा के एजेंडे के सहारे चुनावी रण में अपनी नैया पार लगाना चाहती है। बता दें, जी न्यूज़ से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या हुई हमारी, अब काशी-मथुरा की बारी है। अयोध्या में भगवान रामलला के भव्य मंदिर निर्माण से भक्तों में खुशी है। कहा कि काशी और मथुरा दोनों हमारी हैं। काशी में कॉरिडोर बन चुका है। अब कृष्ण जन्मभूमि की बारी है।
बता दें, अयोध्या-काशी और मथुरा शुरू से ही बीजेपी के एजेंडे में शामिल रहा है।अयोध्या में बाबरी मस्जिद और श्रीराम जन्मभूमि को लेकर विवाद रहा, जिस पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला राममंदिर के पक्ष में आ गया। इसके बाद से अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण चल रहा है। तो वहीं, ऐसा दावा किया जाता है कि मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद जिस जमीन के ऊपर बनाई गई है, उसके नीचे ही कृष्ण जन्मभूमि है।
मुगल शासक औरंगजेब ने मंदिर तोड़कर यहां मस्जिद का निर्माण कराया था। इसी तरह काशी के विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर भी विवाद जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम मंदिर आंदोलन के समय पीएचपी का एक नारा था 'बाबरी मस्जिद झांकी है, काशी-मथुरा बाकी है।' हालांकि, राम मंदिर तो शुरू हो गया है, लेकिन काशी और मथुरा का मामला जस का तस बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications