दूसरे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 14 फरवरी को 55 सीटों पर होगा मतदान

दूसरे चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 14 फरवरी को 55 सीटों पर होगा मतदान

लखनऊ, 12 फरवरी: उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अभियान आज (12 फरवरी) शाम छह बजे थम जाएगा। शाम 6 बजे के बाद कोई जनसभा, रोड शो नहीं हो सकेगी। बता दें, दूसरे चरण में पश्चिमी यूपी और रूहेलखंड के नौ जिलों की 55 विधान सभा सीटों पर सोमवार 14 फरवरी को मतदान होगा। इन 55 सीटों से सात सुरक्षित सीटें हैं।

UP Elections 2022: Campaigning for the second phase will end today

सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, शाहजहांपुर व बदायूं नौ जिलों की 55 सीटों पर सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं व स्टार प्रचारकों ने अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए ताबड़तोड़ सभाएं कीं। तो वहीं, दूसरे चरण में योगी कैबिनेट के मंत्री सुरेश खन्ना और गुलाबो देवी के साथ बलदेव सिंह औलख और समाजवादी पार्टी की तरफ से रामपुर के सांसद आजम खान, कमाल अख्तर और महबूब अली जैसे कद्दावर नेता प्रतिष्ठा भी दांव पर लग गई है।

सीमाएं होंगी सील
12 फरवरी की शाम दूसरे चरण के लिए प्रचार थमने के साथ इन नौ जिलों से जुड़ी अन्य जिलों व राज्यों की सीमाएं सील कर दी जाएंगी और सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी जाएगी। साथ ही शनिवार की शाम को छह बजे से ही इन सभी नौ जिलों में शराब, बीयर व भांग की सभी लाइसेंसी दुकानें बंद करवा दी जाएंगी। यह दुकानें सोमवार 14 मार्च को मतदान सम्पन्न होने के बाद ही खुलेंगी।

इन सीटों पर होगी वोटिंग
दूसरे चरण की 55 विधान सभा सीटें- बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, सहारनपुर, देवबंद, रामपुर, मनिहारन सु., गंगोह, नजीबाबाद, नगीना सु., बढ़ापुर, धामपुर, नेहटौर सु., बिजनौर, चांदपुर, नूरपुर, कांठ, ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद ग्रामीण, मुरादाबाद नगर, कुदंरकी, बिलारी, चंदौसी सु., असमौली, सम्भल, स्वार, चमरउवा, नौगंवा सादात, अमरोहा, हसनपुर, गुन्नौर, बिसौली सु., सहसवान, बिल्सी, बदायूं, शेखुपुर, दातागंज, बहेड़ी, मीरागंज, भोजीपुरा, नवाबगंज, फरीदपुर सु., बिठारी चैनपुर, बरेली, बरेली कैण्ट, आंवला, कटरा, जलालाबाद, तिलहर, पुवायां सु., शाहजहांपुर और ददरौल पर 14 फरवरी को वोटिंग होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+