UP में आज शाम थम जाएगा 5वें चरण का प्रचार, 11 जिलों की 61 सीटों पर 27 फरवरी को होंगी वोटिंग

लखनऊ, 25 फरवरी: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चार चरणों में मतदान हो चुका है और पांचवें चरण के लिए 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। पांचवें चरण के लिए अवध और पूर्वांचल के 11 जिलों की 61 सीटों पर वोटिंग वोटिंग होनी है। जिसके लिए चुनाव प्रचार आज (25 फरवरी) शाम 5:00 बजे से थम जाएगा। आपको बता दें, पांचवें चरण में 693 प्रत्याशी अपनी किस्तम आजमा रहे हैं।

up elections 2022: campaigning for the 5th phase will end in Uttar Pradesh today

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पांचवें चरण के लिए अवध और पूर्वांचल के जिन जिलों में 27 फरवरी को मतदान होना हैं उनमें अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, चित्रकूट, बहराइच, श्रावस्ती, बाराबंकी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, कौशांबी और गोंडा शामिल हैं। बताया कि 25 फरवरी की शाम पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार थमने के साथ इन 11 जिलों से जुड़ी अन्य जिलों व राज्यों की सीमाएं सील कर दी जाएंगी।

साथ ही, सीमाओं पर चौकसी और बढ़ा दी जाएगी। साथ ही, इन सभी 11 जिलों में शराब, बीयर व भांग की सभी लाइसेंसी दुकानें बंद करवा दी जाएंगी। यह दुकानें सोमवार 28 मार्च को मतदान सम्पन्न होने के बाद ही खुलेंगी। तो वहीं, प्रदेश के इस हिस्से को भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। 2017 में भाजपा ने यहां की 47 और सहयोगी अपना दल ने तीन सीटें जीती थीं। पांच सीटें बसपा, तीन सपा और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा है कि जिन जिलों में चुनाव होना है, वहां बूथों पर सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। फिलहाल मतदान के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गौरतलब है कि राज्य में अभी तक चुनाव शांति के साथ संपन्न हुए हैं।

इन प्रमुख चेहरों की प्रतिष्ठा लगी दांव पर
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, इलाहाबाद पश्चिम से कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, इलाहाबाद दक्षिण से नंद गोपाल नंदी, प्रतापगढ़ की पट्टी सीट से मोती सिंह जैसे मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। पूर्व मंत्रियों अवधेश प्रसाद, तेजनारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय, कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह मुख्य हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+