अयोध्या की तरह इस सीट ने भी दिया BJP को दर्द! राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाले शख्स का बेटा भी हारा
Shravasti Lok Sabha Result 2024: लोकसभा चुनाव में इस बार भाजपा को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश से लगा है। बीजेपी 33 सीटों पर जीत हासिल कर पाई है। बीजेपी को 29 सीटों का घाटा हुआ है। जबकि सपा और कांग्रेस के इंडिया गठबंधन ने 43 सीटों जीतने में बड़ी कामयाबी हासिल की है।
वहीं यूपी में कुछ ऐसी सीटें भी थी, जिसको हारने का मलाल भाजपा को हमेशा रहेगा। राम मंदिर के नाम पर जहां पूरे देश में वोट मांगने वाली पार्टी खुद अयोध्या में हार गई। अयोध्या-फैजाबाद लोकसभा सीट सपा के खाते में चली गई, जबकि रामंदिर निर्माण समित अध्यक्ष के बेटे साकेत मिश्रा को भी हार का सामना करना पड़ा।

साकेत मिश्रा को करारी हार
अयोध्या के बाद बीजेपी को श्रावस्ती से भी बड़ा दर्द मिला है। यहां समाजवादी पार्टी के राम शिरोमणि वर्मा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी के साकेत मिश्रा को हराया है। साकेत राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा के बेटे हैं। नृपेंद्र मिश्रा पीएम नरेंद्र मोदी के पूर्व प्रधान सचिव रह चुके हैं।
पीएम मोदी ने की थी रैली
खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके समर्थन में रैली की थी, लेकिन पीएम मोदी का मैजिक भी साकेत के काम नहीं आया और रैली में जुटी विशाल भीड़ वोटों में नहीं बदली, जिसके चलते बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा।
76 हजार से ज्यादा वोटों से हारे
सपा उम्मीदवार राम शिरोमणि वर्मा को 5लाख 11 हजार 055 वोट मिले हैं। जबकि साकेत मिश्रा को 434382 वोट मिले हैं। साकेत 76 हजार 673 वोटों से चुनाव हारे हैं।
IPS की नौकरी छोड़ बैंक में काम किया
बता दें कि बीजेपी के हारे हुए उम्मीदवार साकेत मिश्रा ने सेंट स्टीफेंस से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है। आईआईएम कोलकाता से एमबीए करने के बाद साल 1994 में वो IPS बने। लेकिन साकेत ने IPS की नौकरी छोड़ दी और वे डच बैंक में जॉब करने लगे। करीब 16 साल तक कई इंटरनेशनल बैंकों में बड़ी पोस्ट पर रहने के बाद उन्होंने इस बार राजनीति में अपनी किस्मत आजमाई, हालांकि सफल नहीं हो पाए।












Click it and Unblock the Notifications