UP Election 2022: आधी आबादी को साधने के लिए सपा की क्‍या है तैयारी? जानें राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता सुमय्या राणा से

UP Election 2022: आधी आबादी को साधने के लिए सपा की क्‍या है तैयारी? जानें राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता सुमय्या राणा से

लखनऊ, 10 दिसंबर। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां चुनावी दंगल में कूद चुकी है। सत्‍ताधारी भाजपा को विभिन्‍न पार्टियां घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने चुनावों में 40 फीसदी महिलाओं की भागीदारी देने की बात कह कर नया मोड़ दे दिया है। ऐसे में समाजवादी पार्टी जो 400 सीटें जीतने का दावा कर रही है तो महिलाओं को साधने की उसकी क्‍या तैयारी है? क्‍या टिकटों के बंटवारे में सपा में महिलाओं अ‍हमियत दी जाएगी सपा छोटी पाटिर्यों से गठबंधन कर कैसे तालमेल बैठाएगी, इन सभी सवालों के जवाब जानिए समाजवादी पार्टी की राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता सुमय्या राणा से

sumiya1

महिला वोटरों का वोट पाने के लिए सपा की क्‍या तैयारी और क्‍या वायदे हैं ?

सुमय्या राणा ने कहा - 2022 में ही नहीं 2012 में भी सपा ने महिलाओं को हर मामले में तर्जी दी है। अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में ऐसे कदम उठाए जो महिलाओं के हित में रहे जो किसी सरकार ने नहीं किया। हमारी सरकार में हेल्‍पलाइन नंबर 1090 दिया, कन्‍या विद्याधन दिया, लैपटाप वितरण करवाया, गर्भवती महिलाओं को मुआवजे दिलवाए, रानी लक्ष्‍मी अवार्ड दिया गया। इसी तरह सपा की अगली सरकार में भी महिलाओं को ख्‍याल रखेगी और उसके हित में कार्य करेगी। सपा की महिला कार्यकर्ता और नेता महिला संवाद कर रही हैं और हम जन-जन तक जाकर संपर्क साध कर महिलाओं के मुद्दे और उनकी मांगों का पता कर रहे हैं जिसको सपा अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी।

यूपी चुनाव में क्‍या टिकटों के बंटवारें में सपा अपनी महिला बिग्रेड को तवज्जों देने वाली है ?

सुमय्या राणा ने कहा - समाजवादी पार्टी पहले से बहुत सीरियस स्‍टेप उठाती आई है और इस बार ही नहीं हर बार चुनाव में महिलाओं को अहमियत दी गई है और आने वाले चुनाव में भी सपा उम्‍मीदवार के तौर पर भारी संख्‍या में सपा उम्‍मीदवार नजर आएंगी। टिकटों के बंटवारे में प्रतिशत तो शीर्ष नेतृत्‍व ही तय करेगा। 2022 में सपा नए आयाम तक करेगी। नेता अखिलेश यादव के ये दिशानिर्देश हैं कि महिलाओं को मेन स्‍ट्रीम पॉलटिक्‍स में लाया जाए और जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।

यूपी में महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार दावें कर रही है कि उनके राज में महिलाएं अत्‍यधिक सुरक्षित हैं? इस बारे में आपका क्‍या कहना है?

सुमय्या राणा ने कहा -हाल ही में भाजपा की एक बड़ी नेता ने कहा था कि महिलाएं शाम सात बजे के बाद अकेले थाने ना जाए। इसका मतलब है कि वर्तमान सरकार में पुलिस ही भक्षक हो गई कि आप वहां भी जाने से मना कर रहे हैं। जबकि हमारी सपा सरकार में हमने मित्र पुलिस दी थी।

अल्‍पसंख्‍यकों को लेकर सपा के क्‍या वायदे है और सपा को क्‍यों लग रहा है कि उनके वोट पहले की तरह रिजर्व है क्‍योंकि अब ओवैसी की पार्टी भी यूपी चुनाव में नजर आने वाली है?

सुमय्या राणा ने कहा -ओवेसी की पार्टी बी टीम का काम कर रही है बिहार में भी उन्‍होंने वो ही किया ले‍किन यहां उनकी चलने वाली नहीं है क्‍योंकि जनता की जो रूरत है जो उनकी मांग है वो सपा जानती है और अल्‍पसंख्‍यकों का सपा पर ही विश्‍वास है। सर्व समाज को लेकर सपा चल रही है। बेरोजगारी और मंहगाई का बड़ा मुद्दा है जो हर

मदरसो में पढ़ाई नहीं होती ये आरोप लग रहा है?

सुमय्या राणा ने कहा -ये इनकी अज्ञानता का प्रतीक है क्‍योंकि स्‍वर्गीय अब्दुल कलाम साहब भी मदरसों में पढ़े थे और दुनिया के बेहतरीन साइटिस्‍ट में उनका नाम शुमार है वो देश के राष्‍ट्रपति तक बने। ऐसे ही मदरसे से पढ़ाई करके बहुत से भारतीयों ने नाम कमाया। स्‍कूल और पाठशाला ही उर्दू में मदरसा है जहां स्‍टूडेन्‍ट पढ़ाई या इल्‍म हासिल करता है।

सपा कई छोटी पार्टियों से गठबंधन करके चुनावी दंगल में नजर आने वाली है क्‍या उन सभी के साथ सामजस्‍य कैसे बनाएगी ?

सुमय्या राणा ने कहा -सपा छोटे दलों ही नही छोटे वर्ग जो अछूते रह जाते हैं उनको साथ लेकर चल रही है। पिछड़ा वर्ग, अल्‍पसंख्‍यक, दलित वर्ग है। कई अति पिछड़ा वर्ग समाज के नेताओं ने आकर अखिलेश यादव से संपर्क किया और जो अब सपा के साथ हैं। जिसका असर आने वाले चुनाव में साफ नजर आएगा।

गोरखपुर रैली से 'लाल टोपी' वालों को 'खतरे की घंटी' बताकर नई बहस छेड़ दी है तो जवाब में अखिलेश जी ने कहा लाल का इंकलाब होगा? ये कैसा इंकलाब होगा?

सुमय्या राणा ने कहा -लाल रंग सुहाग की निशानी होती है, शुभ संकेत की निशानी होती है। भारतीय परंपरा है कि जब हम जिंदगी की नई शुरूआत करते हैं तो इसी लाल रंग में करते हैं तो हमारे देश और प्रदेश की शुभ शुरूआत होने जा रही है। लाल रंग शुभ संकेत दे रहा है तो इससे डरने की जरूरत नहीं है। ये खूबसूरती की निशानी है और देश में एक खूबसूरती का माहौल सपा बनाने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+