उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

प्रियंका गांधी पर रीता बहुगुणा जोशी ने बोला हमला, कहा- सेवा पर मिलता है अपमान और तिरस्कार

प्रियंका गांधी पर रीता बहुगुणा जोशी ने बोला हमला, कहा- सेवा पर मिलता है अपमान और तिरस्कार

Google Oneindia News

प्रयागराज, 20 अक्टूबर: यूपी चुनाव 2022 को लेकर कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने 19 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने का बड़ा ऐलान किया है। प्रियंका गांधी के इस ऐलान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। तो वहीं, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती और बीजेपी नेता रीता बहुगुणा जोशी ने प्रियंका गांधी पर हमला बोला है।

UP Election 2022 BJP MP Rita Bahuguna Joshi Congress General Secretary Priyanka Gandhi Uttar Pradesh

पूर्व कांग्रेसी और बीजेपी नेता रीता बहुगुण जोशी ने कहा कि जिन महिलाओं ने कांग्रेस के लिए काम किया उन्हें ये (कांग्रेस) रोक नहीं पाए। सुष्मिता देव ने कांग्रेस क्यों छोड़ी। प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस क्यों छोड़ी। मुझे भी अपमानित किया। सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी को त्याग दिया है। हमारी जैसी महिलाओं को वहां (कांग्रेस) पर लगता है कि राजनीतिक तौर पर शोषित किया जाता है। आप देखिए कई जगह चुनाव हुए कांग्रेस ने कितनी महिलाओं को टिकट दिए?।

Recommended Video

Priyanka Gandhi के महिलाओं को Ticket के वादे पर क्या बोलीं Rita Bahuguna ? | वनइंडिया हिंदी

बीजेपी सांसद रीता जोशी ने कहा कि महिलाओं का दमन करने वाली कांग्रेस महिला हित की बात न करे। रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि ने कहा क‍ि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने आधी आबादी के कल्याण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए हैं। कहा कि यूपी में कांग्रेस की हार तय है, इसलिए यहां महिलाओं को चुनाव लड़ाने की बात करना स्वांग से ज्यादा कुछ भी नहीं। रीता जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी को अगर इतनी ही महिला हित की चिंता है तो क्यों नहीं अमेठी और रायबरेली की सीटों पर महिलाओं को उतारतीं।

ये भी पढ़ें:- 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने कहाये भी पढ़ें:- 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस, प्रियंका गांधी ने कहा

यूपी चुनाव में अपनी हार तय जानकर कांग्रेस न अब महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने का राजनीतिक स्टंट शुरू किया है। उन्हें इससे कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है। बता दें, रीता बहुगुणा जोशी जो फिलहाल भाजपा सांसद हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में कांग्रेस छोड़ दी थी। वर्ष 2007 और वर्ष 2012 के बीच वह यूपीसीसी प्रमुख रही थीं।

Comments
English summary
UP Election 2022 BJP MP Rita Bahuguna Joshi Congress General Secretary Priyanka Gandhi Uttar Pradesh
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X