समलैंगिक ने दोस्त की बेटी के साथ किया रेप, पिता ने ऐसे दी सजा, पूरा मामला सुन उड़ जाएंगे होश
Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जो शर्मसार करने वाली है। दो समलैंगिक दोस्त एक साथ किराए के मकान में रहते थे। एक मजदूरी करता तो दूसरा आर्केस्ट्रा में काम करता। एक दोस्त की 6 साल की बेटी भी गांव से आई हुई थी। उसकी मां गांव पर थी। पर ' गे' दोस्त को यह जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि उसका दोस्त ही उसकी बेटी की जिंदगी बर्बाद कर देगा। मामला खुखुन्दू थाना क्षेत्र के परासिया मिश्रा गांव का है।
आरोपी रामबाबू यादव दोस्त की 6 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करता है। मंगलवार रात की यह घटना है। रात में बेटी की चीख सुन पिता जाग जाता है और हैवान दोस्त के प्राइवेट पार्ट पर चाकू से हमला कर देता है। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना देता है। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेती है और मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए ले जाती है। जहां आज भी उसका इलाज जारी है। इसके बाद पिता इस घटना से इस कदर टूट जाता है कि उसने फंदे से लटकर जान दे दी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है।

एडिशनल एसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी रामबाबू यादव को हिरासत में ले लिया गया है। POCSO एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications