UP Crime News: लखनऊ में IPS के घर ही हो गई लाखों की चोरी, कैश और जेवर के साथ 20 टोटी भी चुराकर हुए फुर्र

UP Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चोरी का हैरान करने वाला सामना आया है। यहां चोरों ने एक आईपीएस अधिकारी के घर पर ही हाथ साफ कर दिया और घर से कैश, जेवर, कीमती सामान के अलावा 20 टोटी भी चुराकर भाग गए। पुलिस विभाग के लिए भी यह बेहद हैरान करने वाला मामला है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। विकास नगर में नोएडा के DCP आईपीएस यमुना प्रसाद के खाली पड़े घर में चोरी हुई है।

विकास नगर थाना की पुलिस ने बताया, 'हमने केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे हैं। घर खाली पड़ा था और शायद चोरों की इस पर नजर रही होगी। खिड़की का ग्रिल खोलकर चोर अंदर घुसे और कैश, चांदी के जेवर के अलावा बाथरूम और दूसरी जगहों पर लगे 20 से ज्यादा टोटी भी उखाड़कर ले गए।'

UP Crime News

UP Crime: 2012 बैच के अधिकारी की घर से चुरा ले गए सामान

आईपीएस यमुना प्रसाद 2012 बैच के अधिकारी हैं। फिलहाल वह नोएडा कमिश्नरेट में डीसीपी के रूप में कानून-व्यवस्था संभाल रहे हैं। विकास नगर थाने की पुलिस ने बताया कि उनका लखनऊ स्थित आवास-1/197, विकास नगर लंबे समय से खाली पड़ा था। इस घर की देखभाल अधिकारी के एक रिश्तेदार करते थे। रिश्तेदार जब 23 सितंबर को घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चोरी हो गई है। इसके बाद मकान मालिक और पुलिस दोनों को सूचना दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर के बाहरी हिस्से में लगे सीसीटीवी की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: शारदीय नवरात्रि में अबतक प्रदेश के देवी मंदिरों में 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

IPS अधिकारी के घर से लाखों की चोरी

चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। घर से चांदी के बर्तन, दो महंगी घड़ियां और वॉल क्लॉक, क्रॉकरी सेट, चांदी के सिक्के-मूर्तियां वगैरह चुराई गई हैं। इसके अलावा, कुछ गिफ्ट आइटम भी चोरी हुए हैं। चोरों ने घर को काफी नुकसान भी पहुंचाया है और बाथरूम, किचन वगैरह में लगे टोटी उड़ाकर ले गए। विकास नगर लखनऊ का पॉश इलाका है और यहां काफी संख्या में सरकारी अधिकारियों, बिजनेसमैन वगैरह के घर हैं।

यह भी पढ़ें: लखनऊ, कानपुर, वाराणसी सहित यूपी के इन शहरों में खुलेगी अन्नपूर्णा कैंटीन, मात्र इतने में मिलेगी स्वादिष्ट थाली

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+