'बुलडोजर शांति और विकास का संकेत हो सकता है', मुंबई में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ
मुंबई में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुलडोजर शांति और विकास का संकेत हो सकता है, क्योंकि उनका इस्तेमाल कानून को लागू करने के लिए किया जा सकता है।

UP CM Yogi in Mumbai: यूपी इन्वेस्टर समिट के कार्यक्रम में हिस्सा लेने मुंबई पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जब बुलडोजर से जुड़ा सवाल किया तो वो मुस्कुरा गए। सीएम योगी आदित्यनाथ, जिन्हें अक्सर 'बुलडोजर बाबा' भी कहा जाता है, उन्होंने कहा कि बुलडोजर शांति और विकास का संकेत हो सकता है, क्योंकि उनका इस्तेमाल कानून को लागू करने के लिए किया जा सकता है। इसी के साथ उन्होंने इस बात को भी दोहराया कि यूपी में फिल्म सिटी स्थापित करने का विचार इसे मुंबई से दूर ले जाने के लिए नहीं है।
ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 से पहले सीएम पहुंचे मुंबई
दरअसल, लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक होने वाले यूपी सरकार के ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 से पहले घरेलू निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुंबई के दो दिवसीय दौरे पर आए योगी ने 'बुलडोजर बाबा' टैग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों में भूमिका, इसलिए वे शांति और विकास के प्रतीक हो सकते हैं। और अगर लोग कानूनों का उल्लंघन करते हैं, तो कानून और व्यवस्था स्थापित करने के लिए कार्रवाई करने के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
ऐसे मिला 'बुलडोजर बाबा' का
राज्य में अपराधियों की संपत्तियों को ध्वस्त करने के बाद उन्हें 'बुलडोजर बाबा' का टैग मिला। जबकि उनके विरोधियों ने उनकी आलोचना करने के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया था, लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 में हर किसी के जुबान पर ये चढ़ गया।
फिल्म सिटी पर बोले योगी
वहीं महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में पूछे जाने पर कि यूपी अपनी फिल्म सिटी बनाकर फिल्म उद्योग को मुंबई से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहा है, उन्होंने कहा, "मुंबई मुंबई है। यह 'अर्थभूमि' (अर्थव्यवस्था की भूमि) है, और यूपी 'धर्मभूमि' (आस्था की भूमि) है। दोनों का खूबसूरत संगम हो सकता है। हम फिल्म सिटी को दूर नहीं ले जाना चाहते हैं, बल्कि अपना निर्माण कर रहे हैं। काम प्रगति पर है और कुछ शीर्ष स्टूडियो ने आने में रुचि दिखाई है। यूपी की फिल्म सिटी 1,200 एकड़ में फैली होगी, जबकि गोरेगांव में लगभग 520 एकड़ में होगी।












Click it and Unblock the Notifications