श्रमिकों की प्राण रक्षा में अमूल्य योगदान देने वाले..उत्तरकाशी टनल रेसक्यू की सफलता पर सीएम योगी ने की तारीफ
Uttarkashi Tunnel Rescue: उत्तरकाशी के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 श्रमिकों को शनिवार की रात अथक प्रयास के बाद सकुशल बाहर निकाला जा चुका है। 400 घंटे तक टनल के अंदर फंसे रहे श्रमिकों ने मौत से जूझते हुए जिंदगी की जंग आखिरकार जीत ली। 41 मजदूरों को 17 दिन के अथक प्रयास के बाद बाहर निकालने वाली उत्तराखंड की धामी सरकार, केंद्र सरकार और एजेंसियों की जमकर तारीफ हो रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उत्तराखंड सरकार और केंद्र सरकार के प्रतिनिधित्व में हुए इस सफल रेसक्यू ऑपरेशन की जमकर तारीफ की है।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट लिखकर सराहना की है। सीएम योगी ने लिखा
उत्तराखण्ड स्थित सिलक्यारा टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता पर सभी को बधाई एवं उत्तराखण्ड सरकार का अभिनंदन! श्रमिक भाइयों की प्राण रक्षा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले हर व्यक्ति का धन्यवाद!
बता देंरेसक्यू ऑपरेशन में 41 मजदूरों को सकुशल निकालने जोन पर उन्हेंचिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ चेकअप के लिए रखा गया था। जहां पर बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनसे मिलने पहुंचे थे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किए गए टनल में फंसे रहे श्रमिकों का हाल सीएम धामी ने जाना। मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिकों को 1 लाख की रुपए की प्रोत्साहन राशि सौंपी। इसके अलावा सीएम धामी ने रेस्क्यू ऑपरेशन के अंतिम दौर में पाइप पुशिंग के लिए रैट माइनिंग तकनीक से मैन्युअल खुदाई करने वाले श्रमिकों को भी 50-50 हज़ार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications