सीएम योगी के विमान में आई तकनीकी खराबी, आगरा में इमरजेंसी लैंडिंग, मंगाया गया दूसरा विमान

Yogi Adityanath: आगरा से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के विमान में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके बाद सीएम योगी के विमान की आगरा में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसकी जानकारी मिलते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

अधिकारी फिर से भागते हुए एयरपोर्ट पर पहुंचे और विमान को ठीक करने के लिए इंजीनियरों को भी बुलाया गया। हालांकि, बाद में दिल्ली से दूसरा विमान बुलाया गया और फिर वह उस विमान सीएम योगी आदित्यनाथ लखनऊ के लिए रवाना हुए। बता दें कि सीएम आज आगरा के दौरे पर थे।

up cm yogi adityanath

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगरा में कार्यक्रम खत्म होने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ करीब 3:40 पर अपने चार्टर्ड प्लेन से उड़ान भरी। टेकऑफ के बाद ही सीएम योगी के चार्टर्ड प्लेन में तकनीकी खराबी आ गई। उस वक्त उनका प्लेन आसमान में था। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम अधिकारियों ने कर लिए। इसकी सूचना आगरा से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक पहुंच गई। इसके बाद शाम 5:42 पर दिल्ली से दूसरा चार्टर प्लेन आगरा पहुंचा और फिर सीएम लखनऊ के लिए रवाना हुए। इस दौरान सीएम योगी को लगभग 1.50 घंटे आगरा एयरपोर्ट लाउंज में इंतजार करना पड़ा।

वहीं, स्थिति पर नजर रखने के लिए पुलिस आयुक्त (सीपी) और जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) सहित वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा में आयोजित एक जनसभा में कहा कि पूरी दुनिया अभिभूत थी कि अयोध्या में रामलला विराजमान हो रहे हैं लेकिन कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के घरों में सन्नाटा था।

हाल ही में जब प्रयागराज में भव्य और दिव्य महाकुंभ का आयोजन हुआ, तब भी समाजवादी पार्टी लगातार झूठा प्रचार कर रही थी। 66 करोड़ श्रद्धालु एक ही स्थान पर एक आयोजन का हिस्सा बने, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ...कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को जब मौका मिला तो उन्होंने कभी कोई विकास नहीं किया और अब जब विकास हो रहा है तो वे उसमें बाधा बनने का काम कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+