अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी स्वागत योग्य: योगी आदित्यनाथ

अयोध्या के रामजन्मभूमि मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए मंगलवार को कहा कि ये मुद्दा बेहद संवेदनशील है। ऐसे संवेदनशील मुद्दे का हल आपसी सहमति से हो।

नई दिल्ली। राम मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया आई है। योगी आदित्यनाथ ने सुप्रीम कोर्ट के अवलोकन का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि दोनों ही पक्षों को बैठ कर मामले का हल निकालना चाहिए।

'अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी स्वागत योग्य'

आपसी सहमति से निकले राम मंदिर मुद्दे का हल: SC

अयोध्या के रामजन्मभूमि मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए मंगलवार को कहा कि ये मुद्दा बेहद संवेदनशील है। ऐसे संवेदनशील मुद्दे का हल आपसी सहमति से हो। अगर जरुरत पड़ी तो कोर्ट मध्यस्थता के लिए तैयार है। सुब्रमण्यम स्वामी की ओर से दायर याचिका पर मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर ने कहा कि दोनों पक्षों को आपस में मिल बैठकर आपसी सहमति से इस संवेदनशील मामले को सुलझाने की कोशिश करनी चाहिए। कोर्ट ने कहा कि अगर जरूरत हो तो कोर्ट इस मामले में मध्यस्थता को तैयार है। सुप्रीम कोर्ट अगले शुक्रवार को इस मुद्दे पर सुनवाई कर सकता है।

राम मंदिर मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी का यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोनों ही पक्षों को बैठकर बातचीत से इसका हल निकालना चाहिए। यूपी सरकार इस मामले में सभी जरूरी सहयोग करने के लिए तैयार है। यूपी का सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ दिल्ली पहुंचे हैं। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। योगी आदित्यनाथ संसद भी पहुंचे। जहां लोकसभा सांसद के तौर पर सदन को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। साथ ही यूपी को लेकर उनका एजेंडा क्या है इसे भी सबके सामने रखा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के विकास को लेकर जरूरी कदम उठाएंगे। साथ ही भ्रष्टाचार और दंगामुक्त यूपा बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+