उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

UP Civic Polls 2017: पढ़िए PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कैसे खिला कमल?

मिनी सदन में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है। 89 वार्डों में से 37 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। मृदुला ने कांग्रेस प्रत्याशी शालिनी यादव को 78843 से हराया।

By Gaurav Dwivedi
Google Oneindia News

Recommended Video

UP Civic Poll Results:PM Modi के संसदीय क्षेत्र Varanasi में ऐसे मिली BJP को जीत । वनइंडिया हिंदी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में भाजपा की मृदुला जायसवाल ने नगर निकाय चुनाव के मेयर पद पर अपना कब्जा बरकरार रखकर जीत का परचम लहराया। बनारस में भाजपा की लगातार पांचवीं जीत है। भाजपा प्रत्याशी मृदुला जायसवाल ने 78843 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस की शालिनी यादव के मुकाबले बीजेपी प्रत्याशी के रूप में 1 लाख 92 हजार 188 वोट हासिल कर अपनी जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 1 लाख 13 हजार 345 वोट मिले। सपा प्रत्याशी साधना गुप्ता तीसरे नंबर पर रहीं। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में निकाय चुनाव में शानदार जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त खुशी रही, कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाले। पीएम मोदी-सीएम योगी के नारे लगे, ढोल नगाड़े बजे और अबीर-गुलाल उड़ाकर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। मिनी सदन में भाजपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त हुआ है। 89 वार्डों में से 37 वार्डों में भाजपा के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। मृदुला ने कांग्रेस प्रत्याशी शालिनी यादव को 78843 से हराया।

नगर पालिका रामनगर में कांग्रेस की बागी प्रत्याशी रेखा शर्मा ने जीत हासिल की

नगर पालिका रामनगर में कांग्रेस की बागी प्रत्याशी रेखा शर्मा ने जीत हासिल की

वाराणसी से सटे नगर पालिका परिषद रामनगर में कांग्रेस की बागी प्रत्याशी रेखा शर्मा ने जीत हासिल की और उन्होंने सपा के आलोक कुमार गुप्त को हराया। जबकि नगर पंचायत गंगापुर में कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप सेठ ने 1862 मत पाकर सपा से ये सीट छीन ली। रामनगर और गंगापुर में टिकट बंटवारे में हुई गड़बड़ी भाजपा की हार का कारण माना जा रहा है। शुक्रवार 1 दिसंबर को कड़ी सुरक्षा के बीच वाराणसी के पहड़िया मंडी में साढ़े आठ बजे मतगणना शुरू हुई तो बाहर समर्थकों का हुजूम उमड़ा रहा। ईवीएम से नगर निगम के महापौर और पार्षद बैलेट बाक्स से पालिका परिषद और नगर पंचायत प्रत्याशियों की वोटों की गिनती शुरू हुई।

भाजपा प्रत्याशी मृदुला जायसवाल का शुरू से दिखा दम

भाजपा प्रत्याशी मृदुला जायसवाल का शुरू से दिखा दम

मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी मृदुला जायसवाल ने पहले ही चक्र से बढ़त बना ली जो अंत तक कायम रही। मेयर के साथ ही नगर निगम के 89 वार्डों में से अधिकतर के परिणाम शाम 4 बजे तक आ गए। प्रेक्षक सुधीर गर्ग की मौजूदगी में जिला निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर राम मिश्र ने जैसे ही मेयर पद पर मृदुला जायसवाल की जीत की घोषणा की, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने हर हर महादेव के उद्घोष के साथ भाजपा के जीत का इजहार किया।

बीजेपी के नवनिर्वाचित मेयर की सोच पीएम से है अलग

बीजेपी के नवनिर्वाचित मेयर की सोच पीएम से है अलग

कुल मिलाकर इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में जहां भाजपा को 15 सीटों का फायदा हुआ वहीं कांग्रेस ने भी 4 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई। सबसे बुरी दशा सपा की रही जिसे 21 सीटों का नुकसान हुआ, जिसका ठीकरा प्रदेश नेतृत्व के सिर फोड़ा जा रहा है। यही नहीं इस चुनाव में सबसे महत्वपूर्ण निर्दल उम्मीदवारों पर मतदाताओं ने अपना भरोशा जताया। ये वो थे जो कहीं ना कहीं से हर राजनीतिक पार्टियों के बागी भी रहे। मेयर पद पर भाजपा ने लगातार 5वीं बार जीत हासिल की है, जिसके बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा की नव निर्वाचित मेयर की सोच पीएम मोदी से अलग दिखी। उन्होंने कहा कि वो काशी को क्योटो नहीं बल्कि उसकी प्राचीनता से ही पूरे विश्व में बताना चाहती हैं।

किसको मिले कितने वोट?

किसको मिले कितने वोट?

भाजपा : मृदुला जायसवाल- 1,92,188

कांग्रेस : शालिनी यादव- 1,13,345

सपा : साधना गुप्ता- 99,272

बसपा : सुधा चौरसिया- 28,959

भासपा : आरती पटेल 8,082

निर्दल प्रत्याशी : 4,756

नोटा : 5335

वाराणसी नगर निगम में पार्षदों की स्थिति

वाराणसी नगर निगम में पार्षदों की स्थिति

कुल वार्ड : 90

भाजपा : 37

कांग्रेस : 22

समाजवाद पार्टी : 17

बसपा : 02

अपनादल : 01

निर्दलीय : 10

एक वार्ड में प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित था।

साल 2012 के चुनाव में मिनी सदन में पार्षदों की स्थिति

साल 2012 के चुनाव में मिनी सदन में पार्षदों की स्थिति

भाजपा : 22

कांग्रेस : 18

सपा : 38

बसपा : 2

निर्दलीय : 8

अपनादल : एक

कौमी एकता : एक

Comments
English summary
UP Civic Polls 2017: Winning margin of BJP in Varanasi
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X