UP Civic Polls 2017 VIDEO: मतदाताओं ने EVM पर लगाया आरोप, कहा- दबाओ कोई भी बटन, वोट पा रही है बीजेपी

लोगों का कहना है की चाहे पंजे का बटन दबाओ या साइकिल का, लेकिन बत्ती केवल कमल की जल रही है। जब कमल का बटन दबाया जा रहा है तब भी केवल कमल की बत्ती जल रही है।

कानपुर। कानपुर के चकेरी क्षेत्र में नगर निकाय चुनाव को लेकर एक बड़ा आरोप लगाया गया है, यहां वॉर्ड 58 में वोटिंग करने पहुंचे मतदाताओं ने हंगामा काटा, मतदाताओं का आरोप है की ईवीएम में किसी भी पार्टी का बटन दबाने पर बीजेपी को वोट जा रहा हैं। चकेरी के तिवारीपुर वॉर्ड में बूथ 58 पर वोटिंग करके निकले मतदाताओं ने आरोप लगाया कि चाहे किसी भी पार्टी के पक्ष में वोट डालो वो सब बीजेपी में जा रहा है। विपक्षी पार्टी के लोगों को जब जानकारी हुई तो उन्होंने बूथ के बाहर हंगामा काटना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है की चाहे पंजे का बटन दबाओ या साइकिल का, लेकिन बत्ती केवल कमल की जल रही है। जब कमल का बटन दबाया जा रहा है तब भी केवल कमल की बत्ती जल रही है। लोगों का कहना है की ये आम जनता के साथ धोखा किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+