UP Civic Poll 2017: गुजरात की बात करने वालों को करारा जवाब मिला है, बोले योगी आदित्यनाथ
Recommended Video

UP Civic Poll 2017: Yogi Adityanath slams Rahul Gandhi, Watch LIVE | वनइंडिया हिंदी
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में हुए नगर निकाय चुनाव में अधिकांश सीटों के परिणाम आ गए हैं। साल 2014 और 2017 के तरह ही इसबार भी यूपी की जनता ने बीजेपी पर भरोसा जताया है। निकाय चुनाव में मिली जीत से उत्साहित योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जो लोग इस चुनाव को गुजरात से जोड़कर देख रहे थे ये चुनाव परिणाम उनकी आंखे खोलने वाला है। सीएम ने कहा कि ये चुनाव हमको जिम्मेदार बनाने के लिए है। राजधानी लखनऊ सहित 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका परिषद और 438 नगर पंचायतों में तीन चरणों में चुनाव हुए थे। 16 नगर निगमों में से 15 पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

- ये मोदी और अमित शाह की साधना की जीत है- योगी आदित्यनाथ
- हमारी सरकार ने लोकहित में फैसले किए हैं- योगी आदित्यनाथ
- चुनावी नतीजों ने विरोधियों को करारा जवाब दिया है- योगी आदित्यनाथ
- बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली, बोले योगी आदित्यनाथ
- यूपी बीजेपी ने जीत का श्रेय पीएम मोदी को दिया
- महेंद्रनाथ पांडे ने कहा 14 नगरनिगमों पर बीजेपी का हुआ कब्जा, 15 का रखा था लक्ष्य
- यूपी बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने जीत के लिए यूपी की जनता को दिया धन्यवाद












Click it and Unblock the Notifications