उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

UP नगर निगम चुनाव: सिर्फ 1 सीट पर सिमट जाएगी सपा, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Google Oneindia News

Recommended Video

Uttar Pradesh Civic Elections exit poll में BJP की भारी जीत । वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। यूपी निकाय चुनाव के लिए मतदान बुधवार को संपन्न हो गए। इस दौरान मतदाताओं ने प्रदेश की 16 नगर निगमों के लिए वोट डाले। मतदान संपन्न होने के साथ ही अब एक्जिट पोल भी सामने आने शुरू हो गए हैं। यूपी निकाय चुनाव के जरिए वापसी का दावा कर रही समाजवादी पार्टी के लिए इन एक्जिट पोल में बुरी खबर है। एक्जिट पोल में सूबे की 16 नगर निगमों में से समाजवादी पार्टी सिर्फ 1 सीट पर ही सिमटती दिख रही है। वहीं अगर कांग्रेस की बात की जाए तो कांग्रेस के खाते में एक भी सीट जाते हुए नहीं दिख रही है।

भाजपा का लहराएगा परचम

भाजपा का लहराएगा परचम

बुधवार शाम में आए एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक सूबे में भाजपा की लहर है। 16 नगर निगमों में से 15 निगमों पर भाजपा जीत का परचम लहराते हुए दिख रही है। जबकि अगर विपक्ष की बात की जाए तो कांग्रेस और बसपा कहीं लड़ाई में ही नहीं दिखाई दे रही है। सिर्फ 1 नगर निगम पर पर समाजवादी पार्टी, भाजपा पर हावी होती हुई दिखाई दे रही है।

नहीं टूटेगा फिरोजाबाद का सपाई किला

नहीं टूटेगा फिरोजाबाद का सपाई किला

भाजपा सभी नगर निगमों में जीत दर्ज करती हुई दिख रही है लेकिव फिरोजाबाद नगर निगम में वो सपा से हारती हुई दिख रही है। बता दें कि फिरोजाबाद को सपा का गढ़ माना जाता है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव यहां से सांसद है। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी मोदी लहर का इस सीट पर कोई असर नहीं पड़ा था।

इन 15 नगर निगमों में भाजपा है आगे

इन 15 नगर निगमों में भाजपा है आगे

एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा जिन 16 में से 15 नगर निगमों में जीतती हुई दिख रही है। ये नगर निगम हैं लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, अयोध्या, इलाहाबाद, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, सहारनपुर और मेरठ नगर निगम

ये भी पढ़ें- गुजरात चुनाव में कांग्रेस का युवा चेहरा हैं ये 'मॉडल', लंदन में की है पढ़ाईये भी पढ़ें- गुजरात चुनाव में कांग्रेस का युवा चेहरा हैं ये 'मॉडल', लंदन में की है पढ़ाई

English summary
up civic polls 2017: Samajwadi Party will get reduced to just 1 seat, shows exit poll
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X