UP Civic Polls 2017: बुलंदशहर में बसपा का बजा डंका, अंतर समझिए
भाजपा दूसरे नंबर की पार्टी डाकमत पत्रों में उभर कर आई हैं। इससे स्पष्ट होता है कि बुलंदशहर में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारी बसपा को अपना समर्थन दे रहे हैं।
बुलंदशहर। बुलंदशहर में डाकमत पत्र की मतगण के बाद जनपद की 9 नगर पालिका और 8 नगर पंचायतों में बसपा को सर्वाधिक मत प्राप्त हुए। जबकि भाजपा दूसरे नंबर की पार्टी डाकमत पत्रों में उभर कर आई हैं। इससे स्पष्ट होता है कि बुलंदशहर में सरकारी कर्मचारियों और अधिकारी बसपा को अपना समर्थन दे रहे हैं। वहीं, बुलंदशहर की 17 नगर पालिका और पंचायत में 8 सीटों पर बसपा, 4 पर निर्दलीय, 4 पर भाजपा और एक सीट पर सपा का कब्जा रहा। बुलंदशहर में डाकमत पत्रों में 108 मत पत्रों में बसपा को 43 मत प्राप्त हुए है। वहीं भाजपा को 39, सपा को 8 और कांग्रेस को 5 मत प्राप्त हो सकें।

अंतर पर कीजिए गौर
गुलावठी के 16 डाकमत पत्रों में भाजपा को 6, निर्दलीय को 5, बसपा को 1, कांग्रेस को 1 और नोटा 1 मत प्राप्त हुए। वहीं, औरंगाबाद में 7 डाकमत पत्रों में बसपा 4, भाजपा 1, निर्दलीय 1 और निर्दलीय 1 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि अभी तक बुलंदशहर जनपद की समस्त नगर पालिका परिषद और पंचात में 8 सीटों पर बसपा, चार सीटों पर भाजपा, चार पर निर्दलीय प्रत्याशी और एक सीट पर सपा जीती हैं। बताया कि विजयी वार्ड प्रत्यशियों को तत्काल प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं।

निकाय चुनाव में मतों का समीकरण
निकाय का नाम, प्रत्याशी का नाम, पार्टी प्राप्त, अंक जीते
खुर्जा परवीन बेगम बसपा 19157 4926
बुलंदशहर मनोज गर्ग भाजपा 40609 17159
जहांगीराबाद सूरज भान भाजपा 11527 7840
शिकारपुर फूलवती राना बसपा 6455 618
स्याना नंदराम निर्दलीय 7334 950
गुलावठी काले खां निर्दलीय 12776 4589
अनूपशहर ब्रजेश शर्मा बसपा 4114 510
डिबाई कयामुद्दीन बसपा 6543 2618
सिकन्द्राबाद बब्बो बसपा 15560 4167

नगर पंचायत का समीकरण
खानपुर मुस्तफा बसपा 3276 1401
पहासू शबनम सपा 2776 208
औरंगाबाद अख्तर निर्दलीय 3769 06
नरौरा विवेक वशिष्ठ भाजपा 3375 340
छतारी असरफ बसपा 2145 13
बीबीनगर महेश रुड़कीवाल भाजपा 2240 483
बुगरासी मौ. आरिफ सईद निर्दलीय 2625 1059
ककोड़ रिजवानुर्रहमान बसपा 2787 332












Click it and Unblock the Notifications