Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP by poll result: मल्हनी और नौगांव सादात में टी-20 की तरह रोमांचक मुकाबला

लखनऊ। बिहार के एग्जिट पोल से उलट यूपी में परिणामों का पूर्वानुमान लगभग सही लग रहा है। दसवें राउंड की मतगणना के बाद अमरोहा की नौगांव सादात को छोड़ कर बाकी 6 सीटों पर रुझान अनुमान के अनुरूप हैं। लेकिन मल्हनी और नौगांव में रोमांचक मुकाबला है।

UP by poll results: Close fight on Malhani and Naugaon Sadat seats

नौगांव सीट पर बीजेपी की संगीता चौहान 5वें चक्र तक सपा के मौलाना जावेद आब्दी से करीब 3000 हजार वोट से पीछे थीं लेकिन दसवे चक्र तक 4000 वोटों से आगे हो गईं। मतलब ध्रुवीकरण हुआ है। ध्यान देने वाली बात है कि नौगाँव सादात मुस्लिम बहुल सीट है। जिन सात सीटों पर उपचुनाव हुए उनमें नौगांव सादात में ही सबसे ज्यादा 57.60 फीसदी मतदान हुआ था। हालांकि संगीता चौहान की बढ़त इस बात का संकेत है कि मुस्लिम वोट बसपा और सपा में बंटे हैं। बसपा ने यहां सपा के मौलाना जावेद आब्दी के मुकाबले फुरकान अहमद को मैदान में उतारा था। दूसरी तरफ लगता है इस बार बीजेपी की संगीता चौहान को दिवंगत पति चेतन चौहान की सहानुभूति के साथ ही गैर मुस्लिम वोट पाने में सफल हुई हैं।

करीब एक तिहाई मुस्लिम मतदाता हैं। यहाँ करीब 3.21 लाख मतदाताओं वाले नौगाँव सादात विधान सभा क्षेत्र में करीब 1 लाख 10 हजार मुस्लिम मतदाता हैं। इनके मुकाबले चौहान मतदाताओं की संख्या एक चौथाई यानी करीब 32 हजार है। ऐसा लगता है बीजेपी की संगीता चौहान को गन्ना किसानों की सहानुभूति भी मिली। गन्ना किसान भी बकाये भुगतान से अधिक संतुष्ट नहीं दिखे लेकिन वोट बीजेपी को दिया है । सपा को हमेशा की तरह मुस्लिम और यादव और अन्य पिछड़ों के वोट अधिक मिले हैं। जबकि बसपा का साथ मुसलमानों ने और दलितों ने दिया।

दोपहर 12 बजे तक 7 विधान सभा सीटों पर वोटों का रुझान इस प्रकार था -

1.मल्हनी : 10 वें चक्र के बाद स्थिति

जय प्रकाश BSP - (8708)

मनोज BJP - (10166)

राकेश CONG - (981)

लकी यादव- सपा - (24121)

धनंजय सिंह- निर्दल- (28343)

धनंजय सिंह करीब 4000 मतों से आगे

2.टूंडला : टूंडला (फ़िरोज़ाबाद) विधानसभा मतगणना

सोलहवां चरण

प्रेमपाल सिंह धनगर (बीजेपी):27213

महाराज सिंह धनगर (सपा): 22241

संजीव चक (बसपा) को वोट मिले: 18738

बीजेपी के प्रेमपाल सिंह धनगर 4972 वोट से आगे चल रहे हैं

3. देवरिया सदर- 14वे राउंड बाद बीजेपी आगे

विजेपी उम्मीदवार सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी कुल मत 20419

सपा उम्मीदवार ब्रह्माशंकर त्रिपाठी कुल मत 15493

14वे राउंड बाद बीजेपी 5553 वोट से आगे

4. बुलन्दशहर: उपचुनाव राउंड 9

यूपी: बुलंदशहर उपचुनाव में अभी तक भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही 6318 मतों से आगे।

भाजपा प्रत्याशी उषा सिरोही को अब तक 28936 मत मिले।

बसपा प्रत्याशी हाजी यूनुस को अब तक 22618 मत मिले।

कांग्रेस सुशील चौधरी - 4012

सपा रालोद - प्रवीण तेवतिया - 3385

5. घाटमपुर: राउंड 12

उपेंद्र पासवान बीजेपी - 19209

कृपाशंकर संखवार कांग्रेस - 8106

कुलदीप संखवार बसपा - 16839

बीजेपी के प्रत्याशी उपेंद्र पासवान बीएसपी प्रत्याशी कुलदीप संखवार से *2370 वोटों से आगे

6. बांगरमऊ: 19 राउंड की लगभग 80 हज़ार मतों की गिनती पूरी।

कुल 173967 वोट गिने जाने है। भाजपा के श्रीकांत कटियार 16 हज़ार मतों से आगे।

7.नवगांव सादत : मतगणना चक्र:-5

1. संगीता चौहान (बीजेपी )--- 8186

2. मौलाना जावेद आब्दी- (सपा)--- 11374

3. फुरकान अहमद- (बसपा) -6466

4 - डॉक्टर कमलेश सिंह - ( कांग्रेस ) 640

लेकिन दसवें चक्र तक समाजवादी पार्टी प्रत्याशी मौलाना जावेद आब्दी संगीता चौहान से 4000 वोटों से पिछड़ गए हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+