उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

यूपी उपचुनाव 2020: भाजपा ने 6 सीटों पर फहराया जीत का परचम, CM योगी ने कार्यकर्ताओं को कहा- धन्यवाद

Google Oneindia News

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव 2020 के लिए मतगणना अब पूरी हो चली है। चार सीटों के परिणाम भी सामने आ गए है। तो वहीं, तीन सीटों पर कुछ ही देर में परिणाम सामने आ जाएंगे। बता दें कि, छह सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जीत का परचम फहराया है। जबकि, मल्हानी सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी लकी यादव ने जीत दर्ज कराई है। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उपचुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया है।

UP By-Election Results 2020: BJP leading on 6 seats, CM Yogi thanked the workers

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'उपचुनावों में, भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के राज्य विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनावों के अपने प्रदर्शन को दोहराया है। यह इंगित करता है कि भाजपा आगामी चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन करेगी।' इस दौरान उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। सीएम योगी ने जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में पूरे देश मे शानदार प्रदर्शन किया है।

यूपी में कोविड से जनता को बचाने के लिए सरकार के साथ ही संगठन ने सेवा अभियान चलाकर शानदार प्रदर्शन किया, जिस पर जनता ने अपना आशीर्वाद दिया है। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि योगी और मोदी की लोकप्रियता के चलते और पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के परिश्रम के चलते शानदार परिणाम मील हैं। भाजपा के कार्यकर्ता जानदार हैं और शानदार हैं। कार्यकर्ताओं को मैं नतमस्तक होकर प्रणाम करता हूं। योगी ने 24 घंटे परिश्रम कर प्रदेश के हर नागरिक की चिंता की। बिहार की जीत के लिए भी केंद्रीय नेतृत्व को बधाई।

बता दें कि बुलंदशहर, नौगांव सदात, टुंडला, बांगरमऊ, देवरिया, मल्हनी और कानपुर नगर की घाटमपुर सीट पर सुबह आठ बजे से भारी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई है। जिसके नतीज आने लगे है। बुलंदशहर, देवरिया और घाटमपुर सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज कराई। तो वहीं, मल्हनी सीट पर समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज कराई है। जबकि, नौगांव सदात, टुंडला, बांगरमऊ सीट पर बीजेपी आगे चल रही है।

Recommended Video

Bihar Election Results 2020: Udit Raj बोले- EVM Hack क्यों नहीं हो सकती? | वनइंडिया हिंदी

चुनाव आयोग के मुताबिक यूपी की सात सीटों पर 51.57 प्रतिशत मतदान हुआ। इन सात सीटों पर कुल 88 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। बता दें कि राज्य की इन सीटों पर उपचुनाव ऐसे समय हुए हैं जब प्रदेश की योगी सरकार कानून एवं व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष के हमलों का सामना कर रही है। हाथरस एवं बलरामपुर में रेप एवं मर्डर की घटनाओं की गूंज पूरे देश में सुनाई पड़ी। हाथरस में एक दलित लड़की की कथित रूप से गैंगरेप करने के बाद हत्या कर दी गई। बीते कुछ महीनों में यूपी में अपहरण की कई घटनाएं हुईं जिनकी लेकर सरकार बैकफुट पर आई।

Comments
English summary
UP By-Election Results 2020: BJP leading on 6 seats, CM Yogi thanked the workers
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X