'वोटर्स को वोट डालने से रोका जा रहा', यूपी उपचुनाव में अखिलेश का बड़ा आरोप, लोगों से की ये अपील

उत्तर प्रदेश में आज 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पुलिस-प्रशासन पर मतदाताओं को रोकने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील की है कि जहां भी वोट डालने से रोका जाए, वहां फिर से जाएं और अपना वोट जरूर डालें। अब कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश में जिन मतदाताओं को पुलिस-प्रशासन द्वारा वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से वोट डालने जाएं। इस चुनावी गड़बड़ी की सूचना हर तरफ़ फैल गई है। चुनाव आयोग भी सतर्क हो गया है और अब उसकी तरफ़ से ये आश्वासन मिल रहा है कि जिन लोगों को वोट डालने से रोका गया है, वो एक बार फिर से जाएं और अपना वोट ज़रूर डालें।

akhilesh yadav

अब कोई गड़बड़ी नहीं होने दी जाएगी। अगर फिर से कोई रोके तो आप वहाँ उपस्थिति चुनाव आयोग के अधिकारियों या राजनीतिक दलों के लोगों को सूचित करें या चुनाव आयोग से सीधी शिकायत करें। चुनाव आयोग से मिले इस आश्वासन के लिए धन्यवाद।

प्रशासन व पुलिस के बेईमान अधिकारी बख़्शे नहीं जाएंगे। उनके वीडियो साक्ष्य उनके ख़िलाफ़ वैधानिक कार्रवाई का आधार बनेंगे। बेख़ौफ़ जाएं और अपना वोट ज़रूर डालकर आएं!

अखिलेश यादव ने सीधे तौर पर नाम लिए बिना सीएम योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के नेतृत्व पर उंगली उठाई। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व और उपमुख्यमंत्रियों पर इन अवरोधों को षडयंत्र रचने का आरोप लगाया और इसे सत्ता पर काबिज होने की हताशापूर्ण कोशिश बताया। हालांकि अखिलेश यादव ने पूरे आत्मविश्वास के साथ राज्य में होने वाले सभी नौ विधानसभा उपचुनावों में सपा की भारी जीत की बात कही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार अपने विधायकों का समर्थन खो चुकी है।

वहीं इन तमाम आरोपों पर चुनाव आयोग ने उन मतदाताओं को आश्वासन जारी किया है जिन्हें पहले मतदान करने से रोका गया था। आयोग ने अपील की है कि लोग मतदान केंद्र पर जाएं और निर्भीक होकर मतदान करें। आयोग ने किसी भी तरह की गड़बड़ी की रिपोर्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+