UP Budget 2023: बुंदेलखंड को साधने की कवायद, जानिए झांसी-चित्रकूट को क्या मिली सौगात
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बजट के बाद कहा कि यूपी में पांच एक्सप्रेस वे काम कर रहे हैं लेकिन बजट में दो लिंक एक्सप्रेस वे के रूप में नई योजना शुरू की गई है।

UP Budget 2023: उत्तर प्रदेश में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को 2023 का वार्षिक बजट पेश किया। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बजट के बाद कहा कि यूपी में पांच एक्सप्रेस वे काम कर रहे हैं लेकिन बजट में दो लिंक एक्सप्रेस वे के रूप में नई योजना शुरू की गई है। इसको लेकर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर यातायात संचालित है। एक्सप्रेस-वे के आसपास औद्योगिक क्लस्टर्स स्थापित करने का काम चल रहा है।
गोरखपुर-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस वे पर चल रहा काम
खन्ना ने कहा कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका हैं। एक्सप्रेस वे के आसपास औद्योगिक क्लस्टर्स स्थापित करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। यहां तक की गोरखपुर पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना का निर्माण प्रगति पर है तथा दिसम्बर, 2022 तक 56 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
मेरठ से प्रयाग तक बन रहा गंगा एक्सप्रेस वे
Recommended Video
वित्त मंत्री ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक लगभग 594 किमी0 लम्बे लगभग रूपये 36230 करोड़ लागत से बन रहे गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। वित्तीय वर्ष 2023 2024 के बजट में झांसी लिंक एक्सप्रेस-वे तथा चित्रकूट लिंक एक्सप्रेस-वे की नई परियोजनाओं के प्रारम्भिक चरण हेतु 235 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
डिफेंस कॉरिडोर को मिले 550 करोड़
बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के साथ डिफेन्स कॉरीडोर परियोजना के लिए 550 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ गोरखपुर में औद्योगिक गलियारा विकसित किये जाने के लिए 200 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
यूपी फिल्म सिटी में होगा दस हजार करोड़ का निवेश
उन्होंने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 1000 एकड भूमि पर अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म सिटी की स्थापना की जा रही फिल्म सिटी से लगभग 10,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की सम्भावना के साथ-साथ रोजगार एवं वाणिज्यिक गतिविधियों में वृद्धि होगी।
21 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का हुआ निर्माण
वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में लगभग 21,696. किलोमीटर लम्बाई में ग्रामीण मार्गो का निर्माण किया जा चुका है तथा लगभग 18,407 किमी0 लम्बाई में मार्गों का चौड़ीकरण एवं सुदृढीकरण किया जा चुका है । वित्तीय वर्ष 2022 -2023 में प्रदेश के 60.397 किलोमीटर लम्बाई की सड़कों को गड्ढामुक्त तथा 14,144 किलोमीटर लम्बाई के मार्गों को नवीनीकृत किया गया।












Click it and Unblock the Notifications