मोटा कहकर छोड़ गई थी गर्लफ्रेंड, 84 दिन में बनाई ऐसी बॉडी कि अब लड़कियां हैं दीवानी
नई दिल्ली, अक्टूबर 04। बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के इस दौर में हर युवा आज कमाल की बॉडी बनाना चाहता है और इसके लिए वजन कम करना बेहद जरूरी है। हालांकि वजन घटाना एक चुनौतीपूर्ण काम होता है, क्योंकि उसके लिए एक अच्छी डाइट के साथ-साथ सही वर्कआउट जरूरी होता है। आज हम आपको एक ऐसे लड़के के बारे में बता रहे हैं, जिसने करीब 3 महीने के अंदर ऐसा बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया कि हर कोई देखकर हैरान रह गया।

24 साल के अर्जुन ने घटाया 40 किलो वजन
यह स्टोरी है कानपुर के रहने वाले 24 वर्षीय अर्जुन शाह की जिन्होंने 84 दिन के अंदर लाजवाब फिटनेस हासिल कर ली। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने बेहद सिंपल डाइट और वर्कआउट के चलते ही करीब 40 किलो वजन घटा लिया है। हालांकि अर्जुन ने इसके पीछे एक वजह भी बताई है। अर्जुन ने बताया है कि जब उनका वजन 104 किलो के करीब था तो लोग उनके वजन को लेकर उनका मजाक बनाते थे यहां तक कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड ने भी उनका साथ छोड़ दिया था। इसके बाद ही उन्होंने वजन कम करने को अपना लक्ष्य बना लिया।

12वीं क्लास में छोड़कर गई थी गर्लफ्रेंड
इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया कि जब वो 12वीं क्लास में आए थे तो उनकी एक गर्लफ्रेंड बनी थी। शुरुआत में हमारा सबकुछ ठीक चला था। मैं अपनी गर्लफ्रेंड के सामने ज्यादातर ढीली-ढाली टीशर्ट पहनकर ही जाता था, क्योंकि ढीली टीशर्ट में मेरा वजन ज्यादा नहीं दिखता था, लेकिन कुछ समय बाद उसने मुझे शर्ट के लिए कहना शुरू कर दिया और मैं शर्ट पहनना नहीं चाहता था। इसके बाद उसने मुझसे धीरे-धीरे दूरी बनानी शुरू कर दी और एक दिन हम दोनों का ब्रेकअप हो गया और उसने किसी और को डेट करना शुरू कर दिया।

ब्रेकअप के बाद अंदर से टूट चुका था- अर्जुन शाह
अर्जुन ने आगे बताया कि इस एक्सपीरियंस के बाद मैं अंदर से टूट गया था, लेकिन मैंने खुद को संभालते हुए ट्रांसफॉर्मेशन का फैसला किया और जिम जाना शुरू किया। फिटनेस हासिल करने के लिए मैंने एक कोच को भी हायर किया, जिसने मुझे एक्सरसाइज और डाइट के बारे में डिटेल से बताया। इसके बाद मैंने सिर्फ और सिर्फ अपनी डाइट और एक्सरसाइज को फॉलो किया। करीब तीन महीने की मेहनत के बाद मैंने 104 किलो से अपना वजन 61-62 किलो कर लिया।

यह है अर्जुन का डाइट चार्ट
अर्जुन शाह ने इंटरव्यू में अपनी डाइट और वर्कआउट के बारे में भी बताया है। उनका कहना है कि मैंने इन तीन महीनों काफी सिंपल डाइट ली है। सुबह उठकर सबसे पहले मैं ब्लैक कॉफी लेता हूं और उसके बाद एक्सरसाइज करता हूं। फिर प्रोटिन के लिए मैं सोया चंक को पीसकर उसके आटे से बनी हुई रोटी और पनीर की भुजिया खाता हूं। इसके बाद शाम को एक चम्मच प्रोटीन शेक और फिर रात में वहीं लंच की डाइट को फॉलो करता हूं। इसके अलावा मेरी डाइट में हरी सब्जियां और फ्रूट भी शामिल हैं।

अब लड़कियां हैं अर्जुन की फैन
आपको बता दें कि अर्जुन शाह अपनी फिटनेस की वजह से सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो चुके हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है, जिसमें ढेर सारी लड़कियां भी हैं। इंस्टाग्राम पर अर्जुन के 19 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। अर्जुन अपनी फिटनेस के चलते अब ट्रेनिंग भी देते हैं। इतना ही नहीं अब उनकी लाइफ में स्मार्ट लड़कियां भी हैं, जिनके साथ वो रील्स और पोस्ट डालते हैं।












Click it and Unblock the Notifications