UP Board Result: विद्यार्थियों की सुविधा के लिए लगेंगे कैंप, बोर्ड के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति

UP Board Result: यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा के नतीजे जारी करने के बाद नई सुविधा शुरू की जा रही है। जिन स्टूडेंट्स की मार्कशीट में किसी भी प्रकार की त्रुटि है, वे अपने क्षेत्रीय कार्यालय में जाकर इसे संशोधित करा सकेंगे।

UP Board Result: Camps will be organized for the convenience of the students

UP Board Result: माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अब यूपी बोर्ड मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। अब विद्यार्थी अपने क्षेत्रीय कार्यालय में पहुंचकर मार्कशीट में हुई त्रुटियों को संशोधित करा पाएंगे।

इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 12 जून से 30 जून तक सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में कैंप लगाए जाने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा सभी जनपदों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को भी लगाया गया है। जारी सूचना में बताया गया है कि जिन छात्रों की मार्कशीट में माता पिता के नाम या छात्र के नाम अथवा जन्मतिथि में त्रुटि है।

उन्हें स्टूडेंट अपने जनपद में क्षेत्रीय कार्यालय पर संशोधित करा पाएंगे। बताया जा रहा है कि लगाए गए कैंप में विद्यार्थियों की समस्याओं का निस्तारण करने के साथ ही अन्य प्रकार की समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। ऐसे में अब छात्रों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

पहली बार यूपी बोर्ड द्वारा किया जा रहा ऐसा प्रयास: मालूम हो कि छात्रों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा पहली बार इस तरह की सुविधा प्रारंभ की जा रही है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश, विजय किरण आनंद द्वारा इसके बारे में सूचना जारी की गई।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी बोर्ड के अपर सचिव एवं समस्त डीआईओएस और समस्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को कैंप लगाने और विद्यार्थियों के समस्याओं का समाधान करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

यह भी कहा गया है कि जनपद स्तर पर लगाए जाने वाले कैंप की तिथियों का निर्धारण परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों द्वारा किया जाएगा और इसे लेकर विज्ञप्ति भी जारी की जाएगी। सूचना जारी होने के बाद विद्यार्थी और उनके परिजन कैंप में पहुंचकर अपनी समस्याओं का निस्तारण करा पाएंगे।

वहीं इस बारे में वाराणसी के जनपद के छात्रों से बातचीत किया गया तो छात्रों ने कहा कि यह यूपी बोर्ड के अधिकारियों द्वारा अच्छा प्रयास किया गया है। अंकपत्र में त्रुटि हो जाने के बाद स्टूडेंट पहले तो कॉलेज उसके बाद डीआईओएस कार्यालय फिर बोर्ड मुख्यायल का चक्कर लगाते फिरते थे। समाधान कराने में उनको काफी समय लग जाता था। ऐसे में इस नई सुविधा से विद्यार्थियों को काफी लाभ मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+