UP Board Result 2026:55 लाख छात्रों की धड़कनें तेज, 25 अप्रैल तक आ सकते हैं यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं के नतीजे
UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों का लंबा इंतजार अब खत्म होने वाला है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 किसी भी क्षण घोषित किया जा सकता है।
अब तक मिली नई जानकारी और बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, परिणाम 20 से 25 अप्रैल 2026 के बीच आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिए जाएंगे। यहां देखें रिजल्ट आने के बाद कैसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

कॉपियों का मूल्यांकन पूरा, अब 'टॉपर वेरिफिकेशन' का दौर
यूपी बोर्ड ने इस साल रिकॉर्ड समय में कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य संपन्न किया है। करीब 3 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 4 अप्रैल 2026 तक पूरी कर ली गई थी। फिलहाल में बोर्ड परिणाम तैयार करने (Result Drafting) के अंतिम चरण में है।
अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के मेधावी छात्रों यानी टॉपर्स के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस प्रक्रिया के तहत टॉपर्स की कॉपियों की दोबारा जांच की जाती है और उनका इंटरव्यू लिया जाता है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। यह प्रक्रिया पूरी होते ही शिक्षा मंत्री और बोर्ड अधिकारियों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस की तारीख और समय का आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।
रिजल्ट घोषित होने के बाद यहां देख सकेंगे स्कोरकार्ड
एक बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजे घोषित होने के बाद, छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने पर छात्रों के पास दो मुख्य विकल्प होंगे:
कैसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड? (Step-by-Step)
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र नीचे दिए गए सरल स्टेप्स का पालन कर अपना परिणाम देख सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर UP Board High School (Class X) Result 2026 या UP Board Intermediate (Class XII) Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर (Roll Number) और स्कूल कोड (School Code) दर्ज करें।
- 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें।
क्या है पिछले साल का ट्रैक रिकॉर्ड, इस बार की उम्मीदें
पिछले कुछ सालों से यूपी बोर्ड अपने परीक्षा परिणामों के समय में लगातार सुधार कर रहा है। इस बार परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त हुई थीं और अप्रैल के अंत तक रिजल्ट आना यह दर्शाता है कि बोर्ड तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम हुआ है। इस साल करीब 55 लाख से अधिक छात्र अपनी किस्मत का फैसला होने का इंतजार कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार पास प्रतिशत में भी सुधार देखने को मिल सकता है। बोर्ड द्वारा टॉपर्स को पुरस्कृत करने की भी योजना है, जिसकी घोषणा रिजल्ट वाले दिन ही की जाएगी।
सावधानी बरतें: फर्जी कॉल से रहें दूर
रिजल्ट की आहट के साथ ही साइबर ठग भी सक्रिय हो जाते हैं। यूपी बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को चेतावनी दी है कि वे ऐसे किसी भी फोन कॉल पर विश्वास न करें जो नंबर बढ़वाने के बदले पैसे की मांग करते हों। बोर्ड ऐसी किसी भी गतिविधि को अंजाम नहीं देता है। किसी भी आधिकारिक सूचना के लिए केवल माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट ही चेक करें।












Click it and Unblock the Notifications