Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Board Result 2025: महराजगंज के छात्रों का रहा शानदार प्रदर्शन, जिले ने प्रदेश सूची में बनाई यह जगह

UP Board Result 2025 Maharajganj Latest News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। प्रदेश की सूची में महराजगंज जिले को इंटर में छठां व हाईस्कूल में 32वां स्थान मिला है। रिपोर्ट संतोष शर्मा महराजगंज -

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि पूर्व के वर्षों की तरह इस बार भी जिले के मेधावियों ने अपनी काबिलियत के बलबूते जिले, विद्यालय, परिवार व स्वयं का नाम रोशन किया है।हाईस्कूल में 91.10 एवं इण्टर में 88. 81 प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाकर जिले ने अपनी उत्कृष्टता प्रदर्शित की है।

up board maharajganj

महराजगंज जिले के तीन छात्रों ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इन्होंने इंटर व हाइस्कूल की परीक्षा प्रदेश सूची में जगह बनाई है। इन छात्रों में इंटरमीडिएट में रामहर्ष इंटर कालेज के अभिषेक मद्धेशिया ने प्रदेश सूची में सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं हाईस्कूल की सूची में दलसिंगार इंटर कालेज मंसूरगंज महराजगंज की दीपशिखा और श्रीमती कौशिल्या देवी इंटर कालेज चौमुखा की अनुपमा सिंह संयुक्त रूप से आठवें स्थान पर हैं।

ग्रामीण परिवेश से आने वाले इन छात्र छात्राओं ने एक बार फिर यह साबित किया है कि प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। दृढ़ इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत से सब कुछ संभव है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+