UP Board Result 2018: जेल में बंद 60 कैदियों ने पास की बोर्ड परीक्षा
इलाहाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट 2017-18 की परीक्षा जेल में बंद कैदियों ने भी दी थी। रविवार को कैदियों द्वारा दी गई बोर्ड परीक्षा का भी रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में 60 कैदियों ने सफलता हासिल की है। इसमें हाईस्कूल में 32 और इंटरमीडिएट में 28 कैदियों ने परीक्षा पास की है। बोर्ड द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार हाईस्कूल में फिरोजाबाद और फर्रुखाबाद जिला जेल में 6-6 कैदी पास हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में लखनऊ जिला जेल में बंद 9 कैदियों ने परीक्षा पास की है।

जेल में बंद कैदियों का रिजल्ट 61.54 प्रतिशत रहा
जेल में बंद हाईस्कूल के कैदियों का रिजल्ट 61.54 प्रतिशत रहा है। हाईस्कूल में 19 जिलों के कुल 81 कैदियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 52 परीक्षा में शामिल हुए थे और उनमें से 32 कैदियों ने परीक्षा पास की है। वहीं, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा देने के लिए 63 कैदियों ने आवेदन किया था। जिसमें 47 कैदियों ने परीक्षा दी थी और उनमें से 28 ने बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है।

शाहजहांपुर में बंद रेप और हत्या के आरोपी भी हुए पास
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जेल में बंद पांच कैदियों ने भी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पास की है। कैदियों के परीक्षा पास करने पर जेल अधिक्षक से लेकर जेल मे बंद कैदियों में खुशी की लहर है। पास होने वाले कैदी हत्या और रेप के आरोप में जेल मे बंद है। जेल अधिक्षक का कहना है कि आगे भी अगर कोई कैदी पढ़ना चाहेगा तो वह उसकी पढ़ने में मदद करेंगे।
दरअसल जिला जेल कारागार मे बंद पांच कैदियों ने भी हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा पास की है। तीन कैदियों ने हाई स्कूल की परिक्षा दी थी। जिनमें हरिओम वर्मा निवासी कैलहा थाना कांट के रहने वाले हे। हरिओम दहेज हत्या के आरोप में जेल मे बंद है। वहीं, दूसरा कैदी राम सुआ थाना कांट के मङिगवां गांव के रहने वाले है। ये भी दहेज हत्या के आरोप में जेल में बंद है। तीसरा कैदी अतुल अवस्थी है जो फरूखाबाद का रहने वाला है। अतुल भी हत्या के आरोप मे जेल बंद है। हाईस्कूल मे पास होने वाले कैदियों मे दो सैकेंड डिवीजन है जबकि एक थर्ड डिविजन से पास हुआ है।
इंटरमीडिएट की परिक्षा देने वाले छात्रों मे धर्मेन्द्र कुमार वर्मा थाना पुवायां के ग्राम महुई के रहने वाले है। धर्मेन्द्र भी दहेज हत्या के आरोप मे जेल की सजा काट रहे हैं। लेकिन पढ़ने की चाहत रखने वाले धर्मेन्द्र ने जब जेल अधिक्षक से इंटर की परिक्षा देने की बात की तो जेल अधिक्षक ने भी हौसला बढाते हुए कैदी धर्मेन्द्र का इंटर का फार्म भरवाया और आज धर्मेन्द्र ने इंटर की परिक्षा पास कर ली। दूसरा कैदी इंटर में पास होने वाला मुकेश राठौर है। ये थाना सदर बाजार के मोहल्ला अशफाक नगर चौकी क्षेत्र का रहने वाला है। कैदी मुकेश रेप के आरोप मे जेल में बंद है। मुकेश ने भी इंटर की परिक्षा पास कर ली है। इंटर की परिक्षा देने वाले कैदियों मे एक फर्स्ट डिविजन और दूसरा सैकेंड डिविजन पास हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications