UP Board: 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की डेटशीट जारी, जानें कब होंगे प्रैक्टिकल और कब रिटेन एग्जाम
उत्तर प्रदेश मध्यम शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, यूपी हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 22 फरवरी, 2024 को शुरू होंगी और 9 मार्च को समाप्त होंगी।
यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 परीक्षा 2024 के लिए कुल 55,08,206 छात्रों ने पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह संख्या 2023 की तुलना में कम है, जब 58,84,634 छात्रों ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया था।

बोर्ड पहले ही प्रैक्टिकल की तारीखों की घोषणा कर चुका है। यूपी बोर्ड कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। 25 जनवरी से 1 फरवरी तक और फिर 2 फरवरी से 9 फरवरी, 2024 तक। पहले चरण में बोर्ड के आगरा, सहारनपुर, बरेली लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, फैजाबाद आज़मगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसी तरह दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर वाराणसी और गोरखपुर मंडल में प्रैक्टिकल परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
प्री-बोर्ड परीक्षाएं कब?
कक्षा 9 और 11 की वार्षिक परीक्षाएं और कक्षा 10 और 12 की स्कूल स्तर पर आयोजित होने वाली प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं 13 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित की जाएंगी। यूपी बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने घोषणा की है कि कक्षा 9 और 11 के लिए स्कूल स्तर की वार्षिक परीक्षाएं, साथ ही कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए प्री-बोर्ड लिखित परीक्षा, प्रिंसिपलों द्वारा 13 जनवरी से 22 जनवरी, 2024 के बीच आयोजित की जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications