UP Board High School 10th Topper List 2025: कौन है यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर यश प्रताप सिंह, देखें टॉप 10 लिस्ट
UP Board Class 10th Result 2025 Merit List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आज यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित करेगा। यूपीएमएसपी के छात्र जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी है, वे UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हाई स्कूल यानी 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.11 फीसदी रहा है।
उत्तर प्रदेश 10वीं बोर्ड की परीक्षा में इस बार उमरी (जालौन) के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने टॉप किया है। उन्हें 97.83 फीसदी नंबर मिले हैं। यश प्रताप सिंह रसकेंद्री देवी इंटर कॉलेज, उमरी (जालौन) में पढ़ते हैं। यूपी बोर्ड हाई स्कूल टॉप 10 में कुल 55 छात्र हैं। 55 छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई है।

UP Board 10th Topper List: कौन हैं यूपी बोर्ड 10वीं के टॉपर, देखें पूरी लिस्ट
रैंक 1 - यश प्रताप सिंह: 97.83 फीसदी नंबर
रैंक 2 - अंशी: 97.67 फीसदी नंबर
रैंक 2 - अभिषेक कुमार यादव: 97.67 फीसदी नंबर
रैंक 3 - ऋतु गर्ग: 97.50 फीसदी नंबर
रैंक 3 - अर्पित वर्मा: 97.50 फीसदी नंबर
रैंक 3 - सिमरन गुप्ता: 97.50 फीसदी नंबर
UPMSP Inter marksheets Today: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कैसे करें चेक?
- 1: UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं
- 2: होमपेज के बाईं ओर, रिजल्ट टैब पर क्लिक करें
- 3: लिंक पर क्लिक करने पर, आपकी स्क्रीन पर एक नया टैब दिखाई देगी
- 4: यूपी बोर्ड वेबसाइट होमपेज पर दिख रहे लिंक पर क्लिक करें
- 5: अब, यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि (DOB) भरें
- 6: व्यू UPMSP यूपी बोर्ड रिजल्ट पर क्लिक करें
- 7: भविष्य में के लिए यूपी बोर्ड रिजल्ट का प्रिंटआउट लें और डाउनलोड करें












Click it and Unblock the Notifications