11 मार्च को विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 16 मार्च से होगी शुरु
उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों का परिणाम 11 मार्च को आने के बाद 16 मार्च से उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरु हो सकती है।
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों का परिणाम 11 मार्च को आने के बाद 16 मार्च से उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरु हो सकती है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2017 के चलते पहले ही बोर्ड परीक्षाओं को कराने में देर हो चुकी है। अब खबर है कि बोर्ड की परीक्षाएं 16 मार्च से शुरु हो सकती है। 11 मार्च, 2017 को पांचों विधानसभाओं की मतगणना होने के बाद होली की छुट्टी खत्म होते ही बोर्ड की परीक्षाएं शुरु की जा सकती हैं।

टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक 16 मार्च से परीक्षाएं इसलिए कराई जाएंगी जिससे परीक्षा परिणाम जल्दी आ सके और यूपी बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में अपनी उच्च शिक्षा के लिए आवेदन कर सकें। इससे पहले बोर्ड ने 16 फरवरी से परीक्षाएं शुरु होने का टाइम टेबल जारी किया था। पर बाद में भारतीय चुनाव आयोग के हस्तक्षेप के यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को स्थागित कर दिया गया था। वर्ष 2016-17 में उत्तर प्रदेश के अंदर 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए 60,29,252 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इनमें से 34,04,571 लाख छात्र 10वी और 26,24,681 छात्रों ने 12वीं के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है।












Click it and Unblock the Notifications