एग्जाम सेंटर से दूर घर में लिखी जा रहीं UP BOARD की कापियां

यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में कापियों को घर में ले जाकर भरा जा रहा है। ऐसा ही नजारा विंध्याचल क्षेत्र में देखने को मिला। वनइंडिया की टीम को देखते ही कापी लिख रहे लोग फरार हो गए।

मिर्जापुर। सरकार बदल गयी है, पर नकल माफियाओं की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। अखिलेश से लेकर योगी सरकार में नकल माफिया हावी है। मिर्जापुर जिले में बोर्ड परीक्षा की सुचिता गुरुवार को हाईस्कूल के विज्ञान की परीक्षा में तार-तार हो गई। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास स्थित प्रभुनाथ इंटर कालेज परीक्षा केन्द्र की कापियां को दो किमी दूर पियरीभीत गांव के गाजीपुर मजरे में एक मकान में भरा जा रहा था।

Read Also: 'योगीराज' में 'यादवराज' की 24 भर्तियों के साक्षात्कार पर रोक

वनइंडिया की टीम को देखकर कॉपी लिख रहे लोग भागे

वनइंडिया की टीम को देखकर कॉपी लिख रहे लोग भागे

जब वन इंडिया की टीम मौके पर पहुंची तो कापियां लिख रहे लोग धक्का देते हुए कुछ कापियां, पेपर और गाइड लेकर वहां से भाग गए। टीम की ओर से घटना की सूचना चौकी प्रभारी के साथ ही सचलदल प्रभारी चंद्रमा प्रसाद ओझा को दी गई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई होगी।

हाईस्कूल की परीक्षा में हो रही थी नकल

हाईस्कूल की परीक्षा में हो रही थी नकल

गैपुरा स्थित प्रभुनाथ इंटर कालेज में सुबह की पाली में हाईस्कूल के विज्ञान की परीक्षा सुबह साढे सात बजे से शुरू हुई। इसी बीच केन्द्र से कापियां निकलकर वहां से दो किमी दूर गाजीपुर मजरे के एक मकान में पहुंच गई। यहां पहले से मौजूद लोगों ने कापियों को लिखना शुरू कर दिया। वन इंडिया की टीम परीक्षा खत्म होने के एक घंटे पहले पहुंच गई। जब टीम के पहुंचने की सूचना मिली तो कापियां लिखने वाले धक्का-मुक्की करते हुए वहां से कुछ कापियां, पेपर और गाइड लेकर भागे।

नकल माफिया ने दी धमकी

नकल माफिया ने दी धमकी

नकल की छापेमारी के दौरान नकल माफिया ने धमकी दी कि खबर छपेगी तो अच्छा नहीं होगा। पुलिस के आने की सूचना पर धमकी देने वाले फरार हो गये। नकल सामग्री को सचल दल प्रभारी चंद्रमा प्रसाद ओझा के साथ ही गैपुरा चौकी प्रभारी को दिया गया।। सचल दल प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। इसमें केन्द्र व्यवस्थापक की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। बिना उनकी मिलीभगत के कापियां और पेपर बाहर कैसे चले गए?

नकल से मचा हडकंप

नकल से मचा हडकंप

नकल सामग्री पकडे जाने से नकल माफिया के साथ शिक्षा विभाग में भी खलबली मच गयी है। इस बार मिर्जापुर के कई स्‍कूलों में नकल हो रही है। पर शिक्षा विभाग से लेकर प्रशासनिक अफसर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। खुलेआम नकल की सामग्री दिखाने के बाद भी विभाग सक्रिय नहीं हुआ है। ऐसे में नयी सरकार के मंशा पर पानी फेरा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+