यूपी पुलिस के बाद अब 12वीं बोर्ड के 2 पेपर लीक, परीक्षा के एक घंटे पहले व्हाट्सएप पर वायरल, वो ही आया

UP 12th Board Paper Leak: उत्तर प्रदेश में पेपर लीक माफियाओं का बोलबाला हो रहा है। पहले यूपी पुलिस का पेपर लीक हो गया। अब एक और पेपर लीक की सनसनीखेज खबर सामने आई है। 12वीं बोर्ड के दो पेपर लीक होने की घटना सामने आई है।

यूपी बोर्ड के 12वीं क्लास के जीव विज्ञान (biology) और गणित (Mathematic) का पेपर गुरुवार को शुरू होने के एक घंटे बाद आगरा में व्हाट्सएप पर वायरल होने लगा। जिसके बाद परीक्षा में भी वो ही आया।

UP Paper Leak

एग्जाम होने से एक घंटे पहले पेपर वायरल

जानकारी के अनुसार कक्षा 12वीं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा के जीव विज्ञान और गणित के पेपर कथित तौर पर गुरुवार को परीक्षा शुरू होने के तुरंत बाद व्हाट्सएप पर लीक हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक 12वीं बोर्ड परीक्षा के दो (बायोलॉजी और गणित) पेपर परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

दोनों पेपर की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू होने वाली दूसरी पाली में शुरू होने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही पेपर आगरा के एक व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल हो गया।

पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर आया

बताया जा रहा है कि आगरा में दोपहर दो बजे परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट कर दिया गया। हालांकि, पेपर ग्रुप्स से हटा दिए गए थे।

वहीं आगरा के जिला पर्यवेक्षक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने स्वीकार किया कि व्हाट्सएप पर वायरल होने वाला पेपर वही था जो दूसरी पाली के दौरान छात्रों को परीक्षा के लिए दिया गया था।

तीन सदस्य जांच कमेटी बनाई गई

रिपोर्ट्स के मुताबिक मामले की जानकारी शिक्षा विभाग को दी गई और इस संबंध में शिकायत भी दर्ज कराई गई। अधिकारी के बताया कि मामले की जांच चल रही है और उसके अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं अब इस पूरे मामले में तीन सदस्य जांच कमेटी बनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+