Exclusive Interview: मिलिए गणित में 100 में 100 नंबर लाने वाली हाईस्कूल की टॉपर अंजलि से
मिलिए गणित में 100 में 100 नंबर लाने वाली हाईस्कूल की टॉपर अंजलि से
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 2017-18 शैक्षिक सत्र में हाईस्कूल की टॉपर बनने वाली अंजली वर्मा ने अपनी मेहनत और पढ़ाई के तरीके से एक आम लड़की से टॉपर बनने तक का सफर तय किया है। मां-बाप से दूर भाई बहनों के पास रह कर पढ़ाई कर रही अंजलि रोज 7 से 8 घंटे पढ़ाई करती है।

अंजलि के टाइम टेबल में हर सब्जेक्ट के लिए समय है। तय समय पर वह तैयारी करती हैं। अंजलि के पिता किसान है और मां प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर हैं। अंजिल को बोर्ड परीक्षा टॉप करने की सूचना टीचर ने फोन करके दी तो एक पल के लिए अंजलि को भरोसा ही नहीं हुआ, लेकिन अगले पल वो खुशी से झूम उठी। स्कूल में बुलावे पर जब अंजलि स्कूल पहुंची तो मीडिया वालों का जमावड़ा लग चुका था। ढोल नगाड़े के साथ अंजलि का स्कूल में स्वागत हुआ और लड्डू मिठाई खिलाकर टीचर और स्कूल प्रशासन ने अपनी खुशियां व्यक्त की।

वनइंडिया रिपोर्टर ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल की टॉपर अंजली वर्मा से मुलाकात करते हुए खास बातचीत की और यह जाना कि कोशिश की कि उनके एक आम लड़की से टॉपर बनने तक का सफर कैसा रहा? आप भी अंजलि का एक्सक्लूसिव वीडियो देखिए और जानिये यूपी की नई टॉपर ने गणित में कैसे लाये 100 में 100 नंबर...!












Click it and Unblock the Notifications