UP Board 2026: क्या खत्म हो जाएगा यूपी बोर्ड? सदन में योगी सरकार ने दिया दो टूक जवाब
UP Board 2026: यूपी बोर्ड को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और गलियारों में कई तरह की अफवाहें तैर रही थीं। सबसे बड़ा सवाल यह था कि क्या सरकार यूपी बोर्ड को खत्म करने की तैयारी कर रही है? हाल ही में विधान परिषद के शीतकालीन सत्र के दौरान योगी सरकार ने इन तमाम अटकलों पर आधिकारिक बयान देकर स्थिति स्पष्ट कर दी है।
विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने सरकार से यूपी बोर्ड के भविष्य को लेकर सवाल पूछा था। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्या अधिकारियों द्वारा किसी अन्य निजी बोर्ड (भारतीय शिक्षा बोर्ड) को बढ़ावा दिया जा रहा है?

इन सवालों का जवाब देते हुए सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि, UPMSP को बंद करने की कोई योजना नहीं है। सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है और न ही भविष्य में ऐसी कोई मंशा है। यूपी बोर्ड राज्य की शिक्षा व्यवस्था का मजबूत आधार बना रहेगा।
UP Board Exam 2026: परीक्षा की तारीखें और आंकड़े
बोर्ड को लेकर फैली भ्रांतियों के बीच, शिक्षा विभाग अपनी आगामी परीक्षाओं की तैयारी में पूरी तरह जुटा हुआ है। 2026 की परीक्षाओं से जुड़े मुख्य बिंदु नीचे दिए गए हैं:
परीक्षा का शेड्यूल:
- प्रारंभ तिथि: 18 फरवरी 2026
- समाप्ति तिथि: 12 मार्च 2026
UP Board 2026: परीक्षार्थियों का विवरण
- हाईस्कूल (कक्षा 10वीं): इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा के लिए कुल 27,50,945 छात्र पंजीकृत हैं।
- इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं): इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 24,79,352 छात्र अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
- कुल परीक्षार्थी: इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले छात्र-छात्राओं की कुल संख्या 52,30,297 है।
प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम
कक्षा 12वीं की प्रयोगात्मक (Practical) परीक्षाएं दो चरणों में संपन्न होंगी:
- 1. प्रथम चरण: 24 जनवरी 2026 से 01 फरवरी 2026 तक।
- 2. द्वितीय चरण: 2 फरवरी 2026 से 9 फरवरी 2026 तक।












Click it and Unblock the Notifications