UP Board 12th Practical Date 2026: 12वीं के प्रैक्टिकल की तारीखें घोषित, यहां देखें जिलेवार पूरा शेड्यूल
UP Board 12th Practical Exam Date: यूपी बोर्ड के छात्र-छात्रओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् (UPMSP) ने 2026 की इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। साथ ही, 10वीं और 12वीं की मुख्य थ्योरी परीक्षाओं की पूरी डेटशीट भी जारी कर दी गई है।
कक्षा 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दो अलग-अलग फेज में होंगी। पहला फेज (First Phase) 24 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक चलेगा। 29 और 30 जनवरी को कोई परीक्षा नहीं होगी क्योंकि इस दिन यूपी टीईटी परीक्षा है। पहले चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल में परीक्षा होंगी।

दूसरा फेज (Second Phase) 02 फरवरी से 09 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान शामिल मंडल (जिले) में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखना ज़रूरी होगा।
हाईस्कूल (कक्षा 10) के प्रैक्टिकल
कक्षा 10 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्कूल लेवल पर होंगी। इसके नंबर आंतरिक मूल्यांकन (Internal Assessment/प्रोजेक्ट वर्क) के आधार पर दिए जाएंगे।
- ऑनलाइन नंबर अपलोड: कक्षा 10 और 12 के विषयों जैसे नैतिक शिक्षा, योग, खेल और शारीरिक शिक्षा के नंबर स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा upmsp.edu.in वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।
- नंबर अपलोड करने का पोर्टल 10 जनवरी 2026 से शुरू हो जाएगा।
12वीं प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल
कक्षा 12 की प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं स्कूलों को जनवरी के पहले हफ्ते में पूरी करनी होंगी।
यूपी बोर्ड 10वीं (हाईस्कूल) मुख्य परीक्षा 2026 का टाइम टेबल
कक्षा 10 की थ्योरी परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। परीक्षाएँ दो पालियों में होंगी-सुबह (8:30 बजे से 11:45 बजे तक) और शाम (2:00 बजे से 5:15 बजे तक)।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10) मुख्य परीक्षा 2026 की डेटशीट (मुख्य विषय)
कक्षा 10 की थ्योरी (Theory) परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और दो पालियों में आयोजित की जाएंगी:
- सुबह की पाली: 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- शाम की पाली: 2:00 बजे से 5:15 बजे तक
यहां मुख्य विषयों की परीक्षा की तारीखें दी गई हैं:
18 फरवरी (बुधवार)
सुबह की पाली में: हिंदी, प्रारम्भिक हिंदी
19 फरवरी (गुरुवार):
सुबह की पाली में: कंप्यूटर
शाम की पाली में: सिलाई
20 फरवरी (शुक्रवार):
सुबह की पाली में: सामाजिक विज्ञान
23 फरवरी (सोमवार):
सुबह की पाली में: अंग्रेज़ी
शाम की पाली में: व्यावसायिक विषय (जैसे इलेक्ट्रीशियन, ऑटोमोबाइल)
25 फरवरी (बुधवार):
सुबह की पाली में: विज्ञान
27 फरवरी (शुक्रवार):
शाम की पाली में: गणित
28 फरवरी (शनिवार)
सुबह की पाली में: संस्कृत
शाम की पाली में: संगीत वादन
10 मार्च (मंगलवार):
सुबह की पाली में: चित्रकला, रंजनकला
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट (कक्षा 12) मुख्य परीक्षा 2026 की डेटशीट (मुख्य विषय)
कक्षा 12 की थ्योरी (Theory) परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और दो पालियों में आयोजित की जाएंगी:
- सुबह की पाली: 8:30 बजे से 11:45 बजे तक
- शाम की पाली: 2:00 बजे से 5:15 बजे तक
यहां मुख्य विषयों की परीक्षा की तारीखें दी गई हैं:
18 फरवरी (बुधवार):
शाम की पाली में: सामान्य हिंदी, हिंदी
20 फरवरी (शुक्रवार):
सुबह की पाली में: कृषि विषय
शाम की पाली में: अंग्रेजी
21 फरवरी (शनिवार):
सुबह की पाली में: व्यावसायिक विषय
शाम की पाली में: इतिहास
23 फरवरी (सोमवार):
सुबह की पाली में: व्यावसायिक विषय
शाम की पाली में: जीव विज्ञान, गणित
24 फरवरी (मंगलवार):
सुबह की पाली में: कृषि विषय
शाम की पाली में: अर्थशास्त्र
27 फरवरी (शुक्रवार):
सुबह की पाली में: व्यावसायिक विषय
शाम की पाली में: भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान
28 फरवरी (शनिवार):
सुबह की पाली में: कृषि विषय
शाम की पाली में: चित्रकला, रंजनकला
10 मार्च (मंगलवार):
सुबह की पाली में: सामान्य विषय (व्यावसायिक वर्ग)
शाम की पाली में: व्यवसाय अध्ययन, गृहविज्ञान
12 मार्च (गुरुवार):
सुबह की पाली में: कम्प्यूटर
शाम की पाली में: संस्कृत












Click it and Unblock the Notifications