UP Board Result 2022: फतेहपुर की दिव्यांशी ने 12वीं में किया टॉप, 85.33 फीसदी छात्र हुए पास
लखनऊ, 18 जून: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्र पिछले काफी समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो आज शनिवार 18 जून को खत्म हो गया। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मार ली है। 12वीं क्लास में फतेहपुर की दिव्यांशी ने टॉप किया है, जबकि प्रयागराज की अंशिका यादव दूसरे नंबर पर है। वहीं, 85.33 फीसदी छात्र हुए पास है, जिसमें 90.15 फीसदी छात्राएं और 81.21 फीसदी छात्र शामिल है। वहीं, 10 88.18 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुई, जिनमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 91.69 रहा। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 85.25 रहा। हाईस्कूल में कानपुर नगर के अनुभव इंटर कॉलेज के प्रिंस पटेल ने पहला स्थान प्राप्त किया। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट https://upresults.nic.in/ पर अपने नतीजे देख सकते है। इतना ही नहीं, hindi.oneindia.com पर डायरेक्ट लिंक के जरिए भी आप अपना रिजल्ट देखे सकेंगे।
Recommended Video

यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक
उ.प्र. बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा में सफल हुए समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों व गुरुजन को हार्दिक बधाई।
यह सफलता सभी विद्यार्थियों के अथक परिश्रम, लगन और उनके गुरुजन के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का सुफल है।
माँ शारदे की कृपा से आप सभी का भविष्य उज्ज्वल हो।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 18, 2022












Click it and Unblock the Notifications