UP Board 2025 Postponed: महाकुंभ के चलते 10वीं-12वीं की इस तारीख की टाली गई यूपी बोर्ड परीक्षा, जानें डिटेल

UP Board 10th-12th Exam 2025 Postponed: उत्‍तर प्रदेश में यूपी बोर्ड 2025 की परीक्षा की तारीखों को लेकर बड़ी खबर आई है। प्रयागराज में 24 फरवरी को होने वाली 10 वीं (हाईस्‍कूल) और 12वीं (इंटरमीडियड) की बोर्ड परीक्षा को स्‍थगित कर दिया गया है।

शुक्रवार को माध्‍यमिक शिक्षा परिषद ने ये नोटिस जारी कर ये जानकारी दी है। 24 फरवरी की प्रयागराज में होने वाली बोर्ड परीक्षा महाकुंभ के चलते स्‍थगित की गई है।

UP Board 10th-12th Exam 2025 Postponed

माध्‍यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने शुक्रवार को इस आदेश से संबंधित एक नोटिस जारी की है। जिसमें महाकुंभ के चलत 10वीं और 12वीं की यूपी बोर्ड परीक्षा स्‍थगित करने का आदेश जारी किया है। इसके साथ प्रयागराज में 24 फरवरी को होने वाले विषय की परीक्षा की नई तारीख भी घोषित कर दी है।

शिक्षा मंत्री ने क्‍या कहा?

शिक्षा मंत्री ने बताया अब 24 फरवरी को जिन विषयों की परीक्षा दोनों प‍ालियों में थी उसे प्रयागराज में 25 फरवरी को शिवरात्रि के अवसर पर पड़ने वाले महाकुंभ के आखिरी अमृत स्‍नान के चलते स्‍थगित की गई है। इसके एक दिन पहले 24 फरवरी को प्रयागराज में करोड़ों की संख्‍या में श्रृद्धालु आने की उम्‍मीद है जिसके चलते विद्यार्थी ट्रैफिक जाम में फंस सकते हैं इसलिए ये परीक्षा स्‍थगित करने का निर्णय लिया गया है।

अब कब होगी स्‍थगित परीक्षा?

24 फरवरी 2025 को जिन विषयों की यूपी बोर्ड परीखा थी जब वो 9 मार्च 2025 को आयोजित की जाएंगी। हालांकि दोनों पालियों की परीक्षा के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

24 फरवरी को किन विषयों की थी परीक्षा?

बता दें 24 फरवरी सुबह 8:30 बजे से दोपहर 11:45 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक दो पालियों में परीक्षा आयोजित होनी थी। जिसमें 10वीं की हिंदी प्रारंभिक व हेल्थकेयर विषय की परीक्षा थी वहीं 12वीं की सैन्य विज्ञान व हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा थी जो अब स्‍थगित होकर 9 मार्च को होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+