यूपी भाजपा जल्द कर सकती है उम्मीदवारों की सूची जारी, 3-3 नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी रणनीति को तैयार करना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश में 50 से अधिक उम्मीदवारों की पार्टी की ओर से घोषणा की जा चुकी है। ऐसे में बचे हुए उम्मीदवारों के नाम का भी जल्द ऐलान किया जा सकता है।
इसको लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के बीच सोमवार को चर्चा भी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई बैठक में केंद्रीय पैनल के बीच संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही भाजपा बाकी के 24 उम्मीदवारों के नाम की सूची को जारी कर सकती है।

अहम बात है कि भाजपा ने पहली बार चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से पहली सूची में 51 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है। हालांकि पार्टी की दूसरी लिस्ट में यूपी की कोई सीट शामिल नही थी। पार्टी यूपी में 75 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने जा रही है जबकि बाकी की 5 सीटों को सहयोगी दलों के लिए छोड़ रही है दिल्ली में हुई बैठक में तीन-तीन नामों का पैनल तय करके केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है।
यूपी चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक दिल्ली में हुई बैठक में मौजूद रहे। इस बैठक में सबसे पहले यूपी पर चर्चा हुई। यूपी में जो 24 सीटें बाकी हैं उसमे से पांच सीटों पर भाजपा को पिछले चुनाव में हार मिली थी। रिपोर्ट की मानें तो अपना दल को दो सीटें मिल सकती हैं, जिसमे सोनभद्र और मिर्जापुर शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications