Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BJP President: मशहूर कंपनी के मालिक हैं पंकज चौधरी, UP के BJP अध्‍यक्ष बनने जा रहे नेता कहां से करते हैं कमाई?

UP BJP President: उत्‍तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को जल्‍द ही नया अध्‍यक्ष मिलने वाला है। भाजपा उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पद के लिए आज शनिवार को नामांकन हो रहा है। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष पद के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का नाम पर लगभग सहम‍ति बन चुकी है। भाजपा आज पंकज चौधरी के नाम की औपचारिक घोषणा कर देगी।

पंकज चौधरी उत्‍तर प्रदेश की राजनीति का जाना-माना नाम है। वर्तमान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी यूपी के महाराजगंज निर्वाचन क्षेत्र से सात बार के सांसद बनने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। साल 2021 से वह केंद्र की मोदी सरकार में वित्त राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं।

UP BJP President

वर्तमान केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के पिता स्‍वर्गीय भगवती प्रसाद चौधरी एक जमींनदार थे। वहीं पंकज चौधरी की मां उज्ज्वल चौधरी महाराजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं और स्‍थानीय स्‍तर उन्‍होंने जो विकास कार्य करवाए उसके लिए वो आज भी जानी जाती हैं। वहीं पंकज चौधरी की पत्‍नी भाग्यश्री चौधरी भी अपनी सासू मां के नक्‍शे-कदम पर चलते हुए सामजिक कार्यो में सक्रिय रहती हैं।

पंकज चौधरी की कंपनी बनाती हैं ये मशहूर हेयर ऑयल

पंकज चौधरी कुशल राजनेता के साथ एक सफल व्यवसायी भी हैं। म‍ीडिया रिपोर्ट के अनुसार पंकज चौधरी मशहूर आयुर्वेदिक तेल 'राहत रूह' बनाने वाली कंपनी 'हरबंशराम भगवानदास' के मालिक हैं। यह तेल खासकर उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय है। सिर दर्द से राहत दिलाने के नाम से मशहूर ये राहत रूह हेयर ऑयल यूपी के घर-घर में वर्षों से मशहूर है।

पंकज चौधरी की संपत्ति उड़ा देगी होश

2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, पंकज चौधरी ₹41 करोड़ से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं कक्षा तक है। गौरतलब है कि साल 2004 में उनकी संपत्ति ₹1 करोड़ से थोड़ी अधिक थी, जो पिछले लगभग 20 वर्षों में बढ़कर ₹41 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है।

पंकज चौधरी कहां से करते हैं कमाई?

पूर्वी उत्तर प्रदेश में उन्हें 'किंग मेकर' की छवि रखने वाले पंकज चौधरी हरबंस राम भगवान दास आयुर्वेदिक संस्थान प्राइवेट लिमिटेड, गोरखपुर और उज्ज्वल ग्रीन पावर प्राइवेट लिमिटेड, महाराजगंज में निदेशक के पद पर भी हैं।

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं पंकज चौधरी की पत्‍नी?

चुनाव आयोग में दाखिल किए गए हलफनामों के अनुसार पंकज चौधरी और उनकी पत्नी की संयुक्त कुल संपत्ति लगभग ₹41.9 करोड़ (करीब ₹42 करोड़) है। पंकज चौधरी की पत्नी भाग्यश्री चौधरी की व्यक्तिगत संपत्ति का आकलन लगभग ₹19-20 करोड़ के आसपास किया जाता है। हालांकि पत्‍नी की संपत्ति का अलग से ब्यौरा साझा नहीं किया गया है।

पीएम मोदी के करीबी नेता हैं पंकज चौधरी

संगठन और सरकार दोनों में गहरी पैठ रखने वाले पंकज चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी निकटता भी जगजाहिर है, एक बार गोरखपुर दौरे के दौरान पीएम मोदी अचानक उनके घर पहुंचे थे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

पंकज चौधरी को ही क्‍यों बनाया जा रहा यूपी भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष?

पंकज चौधरी को 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अध्‍यक्ष पद की जिम्‍मेदारी रणनीति के तहत सौंपी जा रही है। जातिगत समीकरणों के लिहाज से पंकज चौधरी कुर्मी समुदाय से आते हैं। कुर्मी समाज अन्‍य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत आता है।

ओबीसी वोटरों में कुर्मी समुदाय यादवों के बाद दूसरा सबसे बड़ा समूह है। यूपी की राजनीति में आठ से दस प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले कुर्मी वोटर 30 से 40 विधानसभा सीटों पर निर्णायक भूमिका निभाते हैं। कुर्मी जाति के वोटरों का दबदबा यूपी के तराई, काशी, गोरखपुर, अवध और रुहेलखंड क्षेत्रों में विशेष रूप से देखा जाता है। संतोष गंगवार के राज्यपाल बनने के बाद, पंकज चौधरी भाजपा में एक प्रमुख कुर्मी नेता के रूप में उभरे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+