UP Bijali Bill News: अगर आपका भी बिजली का बिल है बाकी तो जल्द कर लें यह काम
Up Bijali Bill News Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड इन दिनों खास पहल कर रहा है। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बेहद जरूरी खबर है। बिजली विभाग इन दिनों बिजली बिल बकाया उपभोक्ताओं पर कार्रवाई है।
उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग इन दिनों बकाया बिल भुगतान को लेकर खास अभियान चला रहा है। गोरखपुर के पादरी बाजार क्षेत्र के जेई एके सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी घर घर जाकर उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने के लिए कह रहे है। बहुत सारे लोग बिल जमा भी कर रहे हैं।

कई घरों का कटा कनेक्शन
उन्होंने बताया कि जो लोग बार बार कहने के बाद भी बिल जमा नहीं कर रहे हैं उनके घरों का कनेक्शन काटा गया है। बिल जमा होने के बाद सप्लाई फिर से दे दी गई।
लोगों से की अपील
जेई ने लोगों से अपील की कि सभी लोग समय से अपना बिल जमा करें । ताकि कनेक्शन न कटे।












Click it and Unblock the Notifications