Bagpat News: मस्जिद में 3 लोगों की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, कातिलों ने बताई वजह

Bagpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में शनिवार को गांगनौली में मस्जिद हुई 3 लोगों की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बच्चों को शिक्षा देने वाली महिला और उसकी 2 बेटियों की हत्या क्यों कर दी गई? पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने जो खुलासा किया है वह चौंकाने वाला है। यह भी जांच का विषय है कि जो ये आरोपी कह रहे हैं वह सही है यह गलत? फिलहाल जो खुलासा हुआ है वह जानते हैं।


बोले आरोपी

पुलिस ने गांगनौली में मस्जिद में मुफ्ती की पत्नी और दो बेटियों की हत्या मामले में 2 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने जो बताया है उसे सुन आप भी विश्वास नहीं करेंगे। ये दोनों आरोपी मुफ्ती से शिक्षा लेने जाया करते थे। मुफ्ती इब्राहिम इन्हें अक्सर पिटता और डांटता था। इस बात से ये नाराज थे। यह बात इन्हें इतनी बुरी लगी कि वे इन्होंने हत्या की योजना बना डाली। शनिवार को वे मस्जिद पढ़ने जाते हैं। मुफ्ती की पत्नी और उनकी बेटियों की हत्या कर देते हैं। हालांकि यह जांच का विषय है। उसी दिन जब कुछ और बचे शिक्षा लेने मस्जिद जाते हैं और मुफ्ती को आवाज लगते है, जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आती तो बच्चे अंदर जाते हैं। अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। चिल्लाते हुए वे बाहर आते हैं आस पास के लोगों को इसकी जानकारी देते हैं। इसके पास आस पास के लोग पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हैं।

bagpat news

मौके पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज देती है। इब्राहिम भी कुछ देर में आ जाता है। पुलिस छानबीन शुरू कर दी। शुरुआती जांच में पुलिस दो नाबालिक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद यह खुलासा हुआ है। पुलिस अभी भी छानबीन कर रही है। इसमें इब्राहिम की पत्नी आलिमा इसराना (30), बेटी सोफिया (5), सुमाझ्या (2) की हत्या हुई है। मुफ्ती शामली जिले के सुन्ना गांव निवासी हैं जो कुछ वर्षों से यहां रह रहे थे।

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अभी जो जो उन्होंने बताया है उसके मुताबिक ये मुफ्ती के डांट से नाराज थे हालांकि इन सारी चीजों की जांच की जा रही है। अन्य लोगों से भी पूछताछ जारी है। सीसीटीवी कैमरे की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+