महंत राजू दास ने दिया विवादित बयान, कहा - सनातन धर्म पर टिप्पणी करने वाले राक्षस, इन्हें जूतों से..

Ayodhya News: अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का एक और विवादित बयान सामने आया है। इस बार उन्होंने सपा विधायक पर निशाना साधते हुए सनातन धर्म का विरोध करने वालो पर हमला बोला। महंत राजू दास ने अकबरपुर से सपा विधायक राम अचल राजभर पर निशाना साधते हुए कहा कि " सनातन धर्म व्यापक है। ऐसे में जन प्रतिनिधियों द्वारा इस पर टिप्पणी करना शर्मनाक है। ऐसे लोग राक्षस प्रवृति के हैं और इन्हें जूतों से पीटना चाहिए। उक्त बातें उन्होंने तब कहीं जब वह अकबरपुर के बनगांव रोड स्थित छितूनी गांव में रामलीला का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

raju das

इतना ही नहीं सनातन धर्म का विरोध करने वालो को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस पर टिप्पणी करने वाला मनुष्य नहीं हो सकता है। रामचरितमानस का एक-एक पात्र अकल्पनीय है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आज संबंधों में भी मजबूती नहीं है। पति पत्नी की हत्या कर रहा है तो पत्नी पति की। क्या है ये सब? एक सीता माता थीं जिन्होंने वन में भी अपने पति का साथ नहीं और आजकल की कुछ औरतें पति को ड्रम में रखने का काम कर रहीं है। ऐसी कुरीतियां खत्म होनी चाहिए।

राजू दास ने मंदिर में रहकर ही पढ़ाई-लिखाई की. स्कूली पढ़ाई के बाद के.एस साकेत पीजी कॉलेज गए. यहां पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स की डिग्री ली. इसके बाद एलएलबी भी की. कॉलेज में एबीवीपी के साथ जुड़ गए और साल 2018 तक छात्र राजनीति करते रहे. इसके बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद में भी अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+