ISIS की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश, यूपी ATS ने किए ये चौंकाने वाले खुलासे
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और शांति में खलल डालने के लिए ISIS ने खौफनाक साजिश रच डाली थी। न्यायधीश को मारने की तैयारी थी। ये न्यायधीश रवि कुमार दिवाकर हैं जो ज्ञानवामी मामले की सुनवाई कर रहे है। लेकिन देश की सुरक्षा एजेंसियों ने इस नापाक इरादे का समय रहते पर्दाफाश कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक,भोपाल के रहने वाले अदनान ने ज्ञानवापी मामले की सुनवाई कर रहे जज रवि कुमार दिवाकर को सोशल मीडिया पर धमकी दी थी। अदनान ने जज की होती के साथ समाज विशेष के लोगों को भड़काने की कोशिश की थी। पोस्ट के माध्यम से समाज में आग लगाने का काम किया था।

यूपी एटीएस के मुताबिक, अदनान द्वारा किए गए पोस्ट से उसकी देश विरोधी सोच का पता चलता है। देशद्रोही ही ऐसा पोस्ट कर सकता है। उसने पोस्ट के माध्यम से लोगों को ज्ञानवापी केस की सुनवाई कर रहे जज को मारने के लिए भड़काया। यूपी एटीएस ने इस मामले में 2024 में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसके बाद ISIS से जुड़ी इस गहरी साजिश के कई सबूत सामने आए हैं।
ISIS, जिसका मतलब इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया है, एक उग्रवादी इस्लामी समूह और आतंकवादी संगठन है जो इराक और सीरिया में सक्रिय है। इसे इस्लामिक स्टेट (IS) या ISISIL (इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड द लेवांट) जैसे नामों से भी जाना जाता है। यह एक जिहादी सुन्नी सैन्य समूह है, जिसने खुद को एक अर्ध-राज्य के रूप में स्थापित किया है।












Click it and Unblock the Notifications