UP ATS का बड़ा एक्शन, सहारनपुर से BDS का छात्र हारिस अली गिरफ्तार, ISIS कनेक्शन और खौफनाक प्लानिंग का खुलासा

UP Hindi News: उत्तर प्रदेश एटीएस (ATS) ने आतंकी संगठन ISIS के बढ़ते जाल पर प्रहार करते हुए एक 19 साल के मेडिकल छात्र को गिरफ्तार किया है। ताज्जुब की बात यह है कि जो हाथ लोगों का इलाज करने के लिए तैयार हो रहे थे, वे गुपचुप तरीके से देश विरोधी साजिशों और कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाने में मशगूल थे।

एटीएस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि डिजिटल दुनिया के अंधेरे कोनों में युवाओं को बरगलाने का खेल किस कदर खतरनाक रूप ले चुका है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

UP ATS arrest ISIS student

दरअसल, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला 19 वर्षीय हारिश अली मुरादाबाद में बीडीएस (BDS) सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन उसकी असल दुनिया किताबों तक सीमित नहीं थी। एटीएस के मुताबिक, हारिश इंस्टाग्राम, डिस्कॉर्ड और सेशन जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स के जरिए सीधे आईएसआईएस (ISIS) के हैंडलर्स के संपर्क में था।

'अल इत्तेहाद मीडिया' के नाम से चला रहा था नेटवर्क

जांच में सामने आया है कि हारिश सिर्फ एक सदस्य नहीं था, बल्कि वह 'अल इत्तेहाद मीडिया फाउंडेशन' नाम से एक अलग ग्रुप भी चला रहा था। वह फर्जी आईडी और वीपीएन (VPN) का इस्तेमाल कर युवाओं को कट्टरपंथी साहित्य परोसता था। उसका मकसद भारत में शरिया आधारित खिलाफत प्रणाली स्थापित करने के लिए युवाओं को जोड़ना और आतंकी संगठन को मजबूत करना था।

लखनऊ एटीएस थाने में मामला दर्ज

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, 'खुफिया जानकारी मिलने के बाद लखनऊ के एटीएस थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। रविवार को मुरादाबाद से हुई इस गिरफ्तारी के बाद अब एटीएस हारिश के उन डिजिटल निशानों को खंगाल रही है, जिनसे यह पता चल सके कि उसके नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+