यूपी चुनाव: योगी आदित्यनाथ बोले, अयोध्या में जो भी हुआ रामभक्तों ने किया, आगे भी जो होगा वही करेंगे
गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में जो कुछ भी हुआ उसे राम भक्तों ने किया...और...भविष्य में भी अगर कुछ होगा तो इसे भी राम भक्त ही अंजाम देंगे।
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा गरमाया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में राम मंदिर का जिक्र किया है, इस बीच यूपी में पहले चरण के मतदान से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी के फायरब्रांड नेता और सांसद योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर और अयोध्या को लेकर बड़ा बयान दिया है।
राम मंदिर को लेकर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
बीजेपी सांसद ने कहा कि अयोध्या में जो भी हुआ उसे रामभक्तों ने किया और आगे भी जो कुछ होगा वही करेंगे। योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राम मंदिर और अयोध्या को लेकर पूछे गए सवाल पर ये जवाब दिया।

यूपी चुनाव में फिर गूंजा राम मंदिर का मुद्दा
गोरखपुर लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में जो कुछ भी हुआ उसे राम भक्तों ने किया...और...भविष्य में भी अगर कुछ होगा तो इसे भी राम भक्त ही अंजाम देंगे। बीजेपी ने यूपी में अपने घोषणा पत्र में भी राम मंदिर जिक्र करते हुए कहा है कि सरकार बनने पर संवैधानिक प्रक्रिया के तहत राम मंदिर के निर्माण की कोशिश की जाएगी।

आदित्यनाथ ने सपा-बसपा पर जमकर साधा निशाना
बीजेपी की धर्मनिरपेक्षता पर सवाल उठाने को लेकर बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ये पार्टियां जाति और धर्म के आधार पर वोट हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकती हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीजेपी से अलग सपा और बसपा की नजरें धर्म और जाति के आधार पर ही राजनीति करने पर होती है और बावजूद इसके वो खुद को धर्मनिरपेक्ष करार देते हैं। आखिर ये किस प्रकार की धर्मनिरपेक्षता है।

गोरखपुर से बीजेपी सांसद हैं योगी आदित्यनाथ
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान पलायन के मुद्दे को उठाने और ध्रुवीकरण को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये मुद्दा लोगों के लिए बेहद जरुरी है। उन्होंने कहा कि वहां करीब दो दर्जन से ज्यादा इलाकों में पलायन का असर देखने को मिला है। वहां जनसंख्या में अंतर साफ नजर आता है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।

ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर भी बोले बीजेपी सांसद
योगी आदित्यनाथ ने ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर कहा कि ये बहुत आवश्यक है कि महिलाओं के हितों की रक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर शरीर का कोई भी हिस्सा कमजोर रह जाएगा तो पूरा शरीर कभी मजबूत नहीं बन सकता है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications