यूपी विधानसभा चुनाव 2017: शाह ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र, ये रहे अहम ऐलान...

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बीजेपी का घोषणा पत्र पेश किया। लोक कल्याण संकल्प पत्र बीजेपी अध्यक्ष ने जारी किया।

लखनऊ। यूपी में जीत का ख्वाब देख रही बीजेपी ने लखनऊ में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इसमें यूपी के हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसे सबके सामने रखा। पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र का नाम लोक कल्याण संकल्प पत्र रखा है। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि हमने यूपी में अलग-अलग वर्गों के बीच जाकर उनकी राय ली है। बीजेपी कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर घूम कर लोगों के बीच काम कर रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि एक बार यूपी की जनता हमें एक मौका दीजिए हम यूपी को बीमारु राज्य से बाहर निकालेंगे। शाह ने बताया कि पार्टी ने लोगों से 'यूपी के मन की बात' के जरिए लोगों की राय जानने की कोशिश की।

amit shah

यूपी विकास के मामले में पीछे चला गया है। अमित शाह ने कहा कि हम संकल्प लेकर यूपी चुनाव में उतरे हैं। सपा और बसपा के 15 साल के कार्यकाल में यूपी को काफी नुकसान हुआ। बीजेपी चाहती है कि यूपी भी विकास करे इसके लिए हम कार्य करेंगे। यूपी में परिवारवाद बंद होगा। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के विकास को लेकर हमेशा कदम उठाते रहे हैं लेकिन राज्य की सपा सरकार ने उसे जमीन तक पहुंचने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले का जनता ने पूरा समर्थन किया। उन्होंने बताया कि यूपी की जनता पार्टी के मेनिफेस्टो को देखेगी और प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटों पर बीजेपी जीत हासिल करेगी।

बीजेपी के घोषणा पत्र के अहम मुद्दे...

- मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई फंड की शुरुआत की जाएगी बुंदेलखंड को इससे फायदा मिलेगा

- किसानों का फसल लोन पूरा माफ करने का वादा बीजेपी ने किया

- भूमिहीन किसानों को 2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा

- किसानों को ब्याज मुक्त कर्ज की व्यवस्था
- सांप्रदायिक कारणों से कोई पलायन न करे, इसे सुनिश्चित किया जाएगा
- गन्ना भुगतान तुरंत किया जाएगा
- जाति-धर्म नहीं हर नागरिक को उसके अधिकार मिलेंगे, सीधे FIR की व्यवस्था होगी
- जेल के अंदर गैंग चलाने पर अंकुश लगेगा
- वर्ग 3 और वर्ग 4 पर इंटरव्यू समाप्त किया जाएगा, मैरिट भर्ती होगी
- यूपी में अवैध बूचड़खाने बंद कराए जाएंगे
- 90 दिनों के अंदर सभी सरकारी पदों को भरने के लिए कदम उठाए जाएंगे
- सबका साथ, सबका विकास के तहत सभी को लैपटॉप देंगे
- डायल 100 अपग्रेड करेंगे
- सभी छात्रों को लैपटॉप के साथ एक साल तक एक जीबी डाटा मुफ्त देने का वादा
- पांच साल के अंदर 24 घंटे बिजली का वादा बीजेपी ने किया
- सभी गरीब परिवारों को 100 यूनिट तक बिजली 3 रुपये प्रति यूनिट के आधार पर मुहैया कराई जाएगी
- स्वच्छ जल की व्यवस्था की जाएगी
- गरीबों के गरीब कल्याण कार्ड, जिसमें कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी
- शिक्षामित्रों को रोजगार का वादा
- लखनऊ, नोएडा मेट्रो का विस्तार किया जाएगा
- भू-माफिया के खिलाफ टास्ट फोर्स बनाई जाएगी
- तीर्थ-स्थलों के लिए सीधे हेलीकॉप्टर सुविधा मुहैया कराई जाएगी
- बुंदेलखंड के लिए बुंदेलखंड विकास बोर्ड और पूर्वांचल के लिए पूर्वांचल विकास बोर्ड बनाया जाएगा
- प्रदेश के हर जिले में 3 महिला पुलिस स्टेशन बनाया जाएगा, तीन नई महिला पुलिस बटालियन बनाई जाएगी
- व्यापार कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी
- संवैधानिक तरीके से राम मंदिर बनाने का प्रयास करती रहेगी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+