यूपी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कोरोना संक्रमित, लखनऊ शहर में बढ़ रहे नए केस
यूपी में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद वह होम आइसोलेशन में हैं।

UP Minister Corona Positive: एक बार फिर से कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिल रही है, जिसके बाद चिंता बढ़ गई है। यूपी सहित कई राज्यों में कोरोना के नए मामले दर्ज हो रहे हैं। इस बीच यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं।
कृषि मंत्री कोरोना पॉजिटिव
यूपी में नोएडा-गाजियाबाद के अलावा राजधानी लखनऊ में भी कोरोना मरीजों के आंकड़ों में में तेजी देखी जा रही है। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई हैं। संक्रमित होने के बाद फिलहाल वह होम आइसोलेशन में हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनको कोविड के गंभीर लक्षण नहीं हैं।
लखनऊ में बढ़ रहा आंकड़ा
यूपी सहित कई राज्यों में कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इधर, मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य महकमा की चिंता भी बढ़ गई है।
नोएडा में सबसे ज्यादा केस
हालांकि राहत की बात है कि किसी भी संक्रमित को अस्पताल में एडमिट करने की जरूरत नहीं पड़ी है। आंकड़ों की बात करे तो सूबे में बीते 24 घंटे में 163 नए कोरोना मरीज मिले हैं। नोएडा में सबसे ज्यादा 47 केस रिपोर्ट किए गए हैं।
वहीं लखनऊ में 24, वाराणसी में 14 और गाजियाबाद में 13 नए केस दर्ज हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 718 पर पहुंच गया है। नए केस यूपी के 56 जिलों से आ रहे हैं। प्रदेश में सिर्फ 6 दिनों के भीतर कोरोना के 808 केस मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications