UP Today News: एसएससी परीक्षा से लेकर बोर्ड एग्जाम तक, यूपी में आज 13 फरवरी को क्या खास?
Uttar Pradesh Big News Today: नमस्कार, आप पढ़ रहे हैं उत्तर प्रदेश का सबसे भरोसेमंद न्यूज बुलेटिन। आज 13 फरवरी 2026 की उन तमाम बड़ी खबरों का वक्त हो चला है, जिनका सीधा असर आप पर पड़ता है। तो चलिए, एक नजर डालते हैं उन खबरों पर जो आज दिन भर चर्चा का केंद्र रहने वाली हैं।
SSC MTS Exam In UP: आज झांसी और गोरखपुर में परीक्षा
झांसी और गोरखपुर के परीक्षा केंद्रों पर तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से स्थगित हुई SSC MTS परीक्षा 2025 अब आज, 13 फरवरी 2026 को आयोजित की जा रही है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने अभ्यर्थियों के असमंजस को दूर करते हुए यह नई तिथि घोषित की थी। प्रभावित उम्मीदवार अपने निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

UP Hindi News: दिव्यांगजन रोजगार अभियान से जुड़ने का मौका
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चल रहे 'दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0' का आज अंतिम दिन है। 6 फरवरी से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत निजी क्षेत्र में जॉब प्लेसमेंट और सरकारी योजनाओं के जरिए स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। 'रोजगार संगम पोर्टल' के माध्यम से पंजीकृत अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जा रही है। आज शाम तक सभी जिलों को नियुक्तियों और स्वरोजगार के आंकड़े प्रस्तुत करने होंगे।
UP Board Exam 2026: आज से केंद्रों पर पहुंचेंगे प्रश्नपत्र
जौनपुर जिले में 18 फरवरी से शुरू होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए सुरक्षा घेरा सख्त कर दिया गया है। आज यानी 13 फरवरी से परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। जिले के 206 केंद्रों पर कुल 1.51 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रशासन ने इस बार नकल रोकने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और सीसीटीवी कैमरों से ऑनलाइन निगरानी की व्यवस्था की है।
UP Weather Update: यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश में आज यानी 13 फरवरी को मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। हालांकि, लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर और बरेली समेत पश्चिमी व पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखा जा सकता है। दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलने से मौसम सुहाना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications