Unnao Rape Case: सेंगर के रिश्तेदार का दावा, खुद की थी सीबीआई जांच की मांग

लखनऊ। उन्नाव रेप केस में सीबीआई ने आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को हिरासत में लिया है। जिसके बाद उनके रिश्तेदार प्रखर सिंह ने दावा किया है कि हमने खुद इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। प्रखर का कहना है कि आज सुबह सीबीआई हमारे घर आई और उसने हमे सीबीआई हेडक्वार्टर चलने के लिए कहा क्योंकि वह हमसे बात करना चाहते थे। आपको बता दें कि सीबीआई ने आज सुबह ही उन्नाव रेप मामले में सेंगर को हिरासत में लिया है।

unnao rape case

आपको बता दें कि कुलदीप सिंह सेंगर पर महिला के साथ रेप करने का आरोप है, जिसके बाद लगातार यह मांग उठ रही थी कि सेंगर को गिरफ्तार किया जाए। लेकिन यूपी सरकार ने यह कहते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया था कि उनके पास सेंगर के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। साथ ही यूपी सरकार ने कहा था कि अगर जांच में पाया गया कि सेंगर इस मामले में लिप्त हैं तो उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

उन्नाव केस को लेकर लगातार योगी सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ रहा था। जिसकी वजह से उन्होंने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी की गठन किया था। लेकिन एसआईटी की टीम ने सेंगर को गिरफ्तार करना तो दूर उनसे पूछताछ तक नहीं की। जिसके बाद इलाहाबाद हाई कोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए यूपी सरकार को फटकार लगाई थी कि आखिर क्यों अभी तक आरोपी विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें- Unnao Rape Case: सीबीआई ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को लिया हिरासत में

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+