उन्नाव: पुलिस ने बरामद किया 3 किलो सोना, कीमत 90 लाख रुपये
पुलिस ने निरीक्षण के दौरान गाड़ी से तीन किलो सोना बरामद किया गया। जिसकी कीमत लगभग 90 लाख बताई गई है। वहीं, तीन किलो सोना मिलने की खबर आग की तरह पूरे जनपद में फैल गई।
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवाबगंज में स्थित टोल प्लाजा में निरीक्षण के दौरान पुलिस को उस समय बड़ी कामयाबी मिली। जब निरीक्षण के दौरान गाड़ी से तीन किलो सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 90 लाख रुपये बताई गई है। तीन किलो सोना मिलने की खबर आग की तरह पूरे जनपद में फैल गई। थाना पुलिस ने इनकम टैक्स ऑफिसर को भी मौके पर बुला लिया। सोना मिलने की जानकारी मिलने पर हसनगंज के क्षेत्राधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की।

मिली जानकारी के अनुसार, हसनगंज क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि लखनऊ से कानपुर की तरफ जा रही गाड़ी यूपी 31 T/ 6748 में निरीक्षण के दौरान तीन किलो सोना बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान पकड़े गए दोनों आरोपियों में प्रमोद यादव कप्तानगंज आजमगढ़ का और विक्रम महाराजगंज का रहने वाला है। क्षेत्राधिकारी हसनगंज ने आगे बताया कि दोनों से पूछताछ कर उनके कागजात चेक किए जा रहे हैं, जिसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है। वहीं, आयकर विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर बुला लिया गया है जो कि कागजों की जांच कर रहे हैं। लेकिन, आरोपियों ने बातचीत के दौरान बताया कि सोना कानपुर के व्यापारी का है। भी पढे़ं:शादियों के चलते सोना चमका, रुपए 29,850 प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंचा












Click it and Unblock the Notifications